Water Benefits: दिमाग का काम सही ढंग से हो, तो जीवन में कोई परेशानी नहीं होती है। दिमागी कामों को कॉग्निटिव फंक्शन (Cognitive Functions) कहा जाता है। पानी पीना क्यों जरूरी है, यह तो आप जानते ही होंगे लेकिन पानी पीने का समय भी एक जरूरी टर्म है। अगर आप सुबह के समय पानी पीते हैं, तो उससे मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है। पानी हाइड्रेशन का काम करता है, लेकिन पानी पीने से दिमाग भी ठीक रहता है। पानी पर हुए एक शोध ने इस हकीकत का खुलासा किया है। हमारी आदतों का प्रभाव महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ही हम मेंटली और फिजिकली फिट रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
पानी क्यों जरूरी?
शरीर के लिए पानी जरूरी होता है। यह एकमात्र नेचुरल मिनरल्स का सोर्स होता है, जो कि हाइड्रेशन और इलैक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखता है, मगर पानी को दिमाग के लिए भी जरूरी माना जाता है। खासतौर पर पानी पीने की टाइमिंग का। साल 2019 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल रिसर्च में हुई एक रिसर्च बताती है कि पानी ब्रेन हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है।
रिसर्च क्या कहती है?
रिसर्च बताती है कि पानी बॉडी के हाइड्रेशन लेवल के साथ-साथ कॉग्निटिव फंक्शन्स को भी बेहतर रखने में मदद करता है। कॉग्निटिव एक्टिविटीज को देखने के लिए इस जांच में 12 पुरुषों को शामिल किया गया था, जो डिहाइड्रेटेड थे। इन्हें सबसे पहले 12 घंटे तक रात भर भूखा रखा गया और सुबह बेसलाइन टेस्ट किया गया। इसके बाद इन लोगों को 36 घंटे तक पानी नहीं दिया गया और तीसरे दिन 3 बार खाना खिलाया गया। इसके बाद चौथे दिन फिर इनका बेसलाइन टेस्ट करवाया गया। इस पूरे अध्यन में पाया गया कि बिना पानी के शारीरिक कमजोरी से कहीं अधिक दिमागी परेशानियां देखी गई है। इनमें शॉर्ट टर्म मेमोरी की समस्या देखी गई, याददाश्त कम देखी गई हैं और फोकस की भी कमी देखी गई थी।
photo credit-meta ai
सुबह पानी पीना क्यों जरूरी है?
रिसर्च के न्यूरोलॉजिस्ट्स कहते हैं कि सुबह के समय पानी पीने से रातभर हुई हाइड्रेशन की कमी थकान और मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर रही है। हाइड्रेशन का योगदान ध्यान, रिस्पॉन्सिव नेचर और याददाश्त को बढ़ावा देता है। वहीं, अगर सुबह के समय खाली पेट चाय-कॉफी पी जाएं, तो यह डिहाइड्रेशन और अनहेल्दी मेंटल हेल्थ का कारण बनता है।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
27 mins agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
40 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
4 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
7 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines