Health Sign on your Face: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। लेकिन बीमारी होने से पहले हमारा शरीर कई संकेत देता है। कई बार तो चेहरा देखकर भी पता चल जाता है कि व्यक्ति की तबीयत खराब है। क्या आपको पता है चेहरा आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है? स्वास्थ्य खराब होने पर चेहरा बेजान हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चेहरे पर दिखने वाले संकेत किन बीमारियों की ओर इशारा करते हैं।
चेहरे का पीला होना
अगर आपका चेहरा सामान्य से ज्यादा पीला हो रहा है तो ये पीलिया का संकेत हो सकता है। ये बीमारी तब होती है जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। अगर आपको चेहरे पर ये संकेत दिखे तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर जरूर चेकअप करवा लें।
ये भी पढ़ें- खाली पेट अदरक का पानी पीने के 5 नुकसान, बीमारियों को खुद देंगे न्योता
स्किन ड्राई होना
सर्दियों में स्किन का ड्राई होना आम है लेकिन गर्मियों में नहीं। ये शरीर में पानी की कमी के वजह से होता है। इसके अलावा अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं तो ये गंभीर बीमारी जैसे थायराइड और डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
चेहरे पर सूजन आना
चेहरे पर सूजन आम इंफेक्शन और छोटी-मोटी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कई बार ये किडनी की समस्या की तरफ भी इशारा करता है।
नए-नए तिल आना
अगर आपके चेहरे पर अचानक से तिल आ रहे हैं और उसमें खुजली और दर्द भी हो रहा है तो ये कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें।
पलकों के ऊपर या नीचे निशान होना
कई बार लोगों की पलकों के ऊपर या नीचे वाले हिस्से में पीले रंग के थक्के बन जाते हैं, जिसे जैंथेलास्टेमा कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल के कारण बने ये थक्के बताते हैं कि आपको हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- घर पर मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस 1 हफ्ते तक लगाएं ये 5 चीजें
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
6 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
21 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
23 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines