हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गर्म पानी पीने से हुई लड़की की मौत, क्या इतना नुकसानदायक है हॉट वाटर?

Warm Water Side Effects: गर्म या गुनगुना पानी पीने के फायदों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। इसे आयुर्वेद में भी प्रमाणित किया गया है, लेकिन किसी भी चीज की अति होना सही नहीं है। केरल की इस लड़की ने वजन कम करने के लिए गर्म पानी पिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

Warm Water Side Effects: केरल के थलासरी में 18 साल की एक लड़की की मौत सिर्फ इस जुनून के चलते हो गई कि उसे अपना वजन कम करना था। वेट लॉस करने के लिए लड़की ने पिछले 6 महीने से खाना छोड़ रखा था, वह सिर्फ लिक्विड डाइट पर थी, जिस वजह से उसके शरीर में सोडियम की कमी, शुगर लेवल कम हो गया था और पोषक तत्वों की कमी बहुत अधिक मात्रा में घट गई थी। यह लड़की इतनी ज्यादा कमजोर हो गई थी कि खुद से बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। ऐसी स्थिति होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे ICU में रखा गया था, मगर बीते रविवार उसकी मौत हो गई। क्या पानी पीने से मौत हुई? आइए जानते हैं लड़की का ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टर से।

क्या बोले डॉक्टर?

डॉक्टर नागेश मनोहर प्रभु, जो थलासरी सहकारी अस्पताल के चिकित्सक हैं, बताते हैं कि लड़की 12 दिन पहले बिल्कुल खराब हालातों में अस्पताल आई थी, उसे तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया, मगर हालत में सुधार न होने की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर कहते हैं कि लड़की को एनोरेक्सिया नाम की बीमारी थी। यह एक मेंटल डिसऑर्डर है, जो लोगों को खान-पान और अपने वजन को लेकर चिंता में डाल देता है।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

लड़कियों को ज्यादा होती है यह समस्या!

Anorexia की बीमारी लड़कों से ज्यादा लड़कियों में होती है क्योंकि अपने वजन को लेकर हमेशा गहन सोच में लड़कियां ही पड़ जाती हैं। इसमें वे खाने-पीने से दूरी बना लेती हैं। दूरी बनाने के लिए खाने की चीजों को छुपाना इसका एक तरीका है। इसके लक्षणों में दिनभर मोटापे के बारे में टेंशन लेना, शरीर की शेप सही न होना, पीरियड्स का असमय होना, पार्टीज और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर से दूरी बनाना, दिनभर डाइटिंग करना और खाने को फेंकने की आदतें शामिल होती हैं।

गर्म पानी के नुकसान

गर्म पानी पीने के कई लाभ हैं, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा पी लेना जहर से कम नहीं है। जी हां, डॉक्टर पीयूष मिश्रा नवभारत से बातचीत में बताते हैं कि गर्म पानी बहुत ज्यादा पीने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से किडनी से लेकर लिवर जैसे अंगों पर भी असर पड़ता है। पाचन तंत्र को कमजोर करने से लेकर डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। गर्म पानी अगर पूरे दिन पिया जाए, तो शरीर में मिनरल्स की कमी हो जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola