Benefits of Walking: आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। खासकर अगर उनका वजन बढ़ जाता है, तो वे उसे तेजी से घटाने का उपाय खोजते हैं। ऐसे में वॉकिंग वजन घटाने का सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन क्विक वेट लॉस के लिए फैड डाइट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इतना ही नहीं यह से आपके स्वास्थ्य के हर पहलू में सुधार कर सकता है। सालों से किए जा रहे कई रिसर्च का मानना है कि रोजाना वॉकिंग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
10,000 स्टेप्स के फायदे
अगर आप रोज 10,000 स्टेप्स चलते हैं, तो आपकी कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी डिफिसिट बनता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके साथ आपको एक संतुलित आहार भी लेना जरूरी है ताकि एक अच्छा रिजल्ट मिल सके। एक नई रिसर्च में यह पाया गया है कि छोटे माइक्रो-वॉक, जो केवल 10 सेकंड के होते हैं। आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं।
माइक्रो-वॉक है ज्यादा फायदेमंद
इस रिसर्च में यह भी बताया गया कि जब लोग 10 से 30 सेकंड के छोटे-छोटे ब्रेक के साथ चलते हैं, तो वे ज्यादा एनर्जी का उपयोग करते हैं और अधिक कैलोरी बर्न हैं। दरअसल, हाल की एक रिसर्च ने यह दावा किया है कि माइक्रो-वॉक्स लंबी सैर से ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं।
लोग अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से वॉकिंग के तरीके का इस्तेमाल करते हैं, जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वे सुबह खाली पेट चलते हैं। वहीं जो लोग डाइजेशन और ब्लड शुगर को लेकर परेशान हैं, वे भोजन के बाद चलना पसंद करते हैं। 10 मिनट और 30 मिनट की सैर भी काम करने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
हेल्थ के लिए अच्छी है वॉकिंग
NHS ने वयस्क लोगों के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मीडियम स्पीड फिजिकल एक्टिविटी या 75 मिनट की हाई स्पीड एक्टिविटी करने की सलाह दी है। इसके साथ ही, माइक्रो-वॉक्स बेहद जरूरी हैं, क्योंकि जब हम कम समय के लिए वॉक करते हैं तो हम ज्यादा एनर्जी का उपयोग करते हैं और ज्यादा ऑक्सीजन लेते हैं।
JAMA न्यूरोलॉजी और JAMA इंटरनल मेडिसिन की इस रिसर्च में यह भी बताया गया कि 30 मिनट तक चलने से हृदय रोग, कैंसर और समय से पहले मृत्यु के जोखिम में 10% की कमी आती है। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी चलना बेहद जरूरी है। जो लोग रोज 75 मिनट तक चलते हैं, उनके लिए डिप्रेशन का जोखिम 18% तक घट जाता है।
खाली पेट चलने के फायदे
कुछ अध्ययन बताते हैं कि खाली पेट चलने से शरीर में फैट ऑक्सीकरण बढ़ता है, जिससे ज्यादा फैट जलता है। सुबह सबसे पहले वॉकिंग से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। खाली पेट चलने के बहुत से फायदे हैं, जिसने बारे में हम यहां जानेंगे।
सुबह खाली पेट चलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर ऊर्जा को अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करता है। खाली पेट चलने से दिनभर एनर्जी के स्तर में सुधार होता है और आप थकान से राहत महसूस करते हैं। शोध में यह भी बताया गया कि खाली पेट चलने से अधिक फैट बर्न होता है, खासकर पेट की चर्बी इससे कम होती है। इसके अलावा सुबह के समय सूरज की रोशनी में चलने से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
भोजन के बाद चलने के फायदे
भोजन के बाद चलने से पाचन में मदद मिलती है और हृदय रोग का जोखिम कम होता है। भोजन के बाद चलने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। भोजन के बाद वॉकिंग सूजन और एसिडिटी को कम करता है। इसके अलावा इससे पेट में गैस निकलने में मदद मिलती है और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
यह भी पढ़ें – Skin Cancer के पहली स्टेज पर दिखते हैं ये संकेत, पुरुषों में खतरा ज्यादा
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
14 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
17 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
18 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
20 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
22 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
23 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines