क्या बच्चे को Walker की मदद से चलना सिखाना सही है? जानें एक्सपर्ट से

जब भी घर में कोई बच्चा पैदा होता है तो हर कोई चाहता है कि वह जल्दी से जल्दी चलना शुरू कर दे। इसके लिए माता-पिता अपने बच्चों के लिए वॉकर भी लाते हैं। पर क्या यह आपके बच्चे के पैरों और हड्डियों के लिए सही है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

photo credit-freepik - 2025-03-26T072000.743

घर में छोटा बच्चा हो तो सभी चाहते हैं कि उसकी ग्रोथ अच्छी और सही तरीके से हो ताकि आगे चलकर उसे किसी प्रकार की परेशानी न आए। कोई इंसान कितने समय तक अपने पैरों पर बिना सहारे अपने पूरे जीवनकाल में खड़ा रह सकता है, यह निर्भर करता है उसकी हड्डियों की मजबूती पर। हड्डियों की मजबूती को लेकर हमें बचपन से ही ध्यान देना होता है। अगर छोटा बच्चा अपने पैरों की ग्रोथ में कोई अवरोध नहीं पाता है, तो वह बिना किसी दिक्कत के सही से चल पाता है। मगर आजकल माता-पिता अपने बच्चे को वॉकर की मदद से चलने की आदत देते हैं। हालांकि, इसके बारे में विशेषज्ञों की राय मिश्रित रही है। जबकि कुछ माता-पिता इसे बच्चों के लिए सुविधाजनक मानते हैं। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा कहते हैं कि बच्चों की ग्रोथ में हमें प्राकृतिक तरीकों को अपनाना जरूरी होता है क्योंकि इस तरीके से ही बच्चे की हड्डियां ज्यादा मजबूत होती हैं। मगर डॉक्टर बताते हैं कि वॉकर का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, बल्कि वॉकर की मदद से बच्चों को चलाना काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि पुराने जमाने में भी दादी-नानी हमें दोनों हाथों को ऊपर करके चलवाया करती थी, वैसे ही वॉकर भी मदद करता है। हां, लेकिन माता-पिता को कुछ सावधानियां भी रखना जरूरी है।

विज्ञापन

बच्चों के Walker कैसे होने चाहिए?

डॉक्टर के मुताबिक, बच्चों के वॉकर कभी भी हार्ड प्लास्टिक या फिर लोहे के नहीं होने चाहिए। आपको बच्चों के लिए सॉफ्ट प्लास्टिक और कोशिश करें तो लकड़ी के वॉकर बनवाकर, बच्चे को प्रोवाइड करवाएं। ऐसे वॉकर की मदद से बच्चों के गिरने का रिस्क कम होगा और अगर बच्चा गिर जाए, तो उसे चोट भी गंभीर नहीं लगेगी। माता-पिता अगर ध्यान से बच्चे को वॉकर से चलवाएं, तो उन्हें जल्दी चलने में मदद मिलेगी और जोड़ों को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

बेबी केयर टिप्स

  • डॉक्टर ने और भी कई बातों पर जोर डाला है, जो बच्चों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं :-
  • बच्चे को पैदल चलने की आदत लगवाएं।
  • बच्चा खुद से खड़ा होने लगे तो रोके नहीं।
  • छोटे बच्चे को घासों पर नंगे पैर चलवाएं।
  • बच्चों को तब तक जूते न पहनाएं जब तक वह सही से खड़ा न हो पाएं।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ