Vitamins for Kids: बढ़ती उम्र में बच्चों के फिजिकल और मेंटल विकास काफी तेजी से होता है। इसके लिए हमारे शरीर को कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बचपन से ही बच्चों की स्ट्रांग इम्यूनिटी बनाने पर हर पेरेंट्स को इस पर काम करना चाहिए। इसके लिए बहुत जरूरी है कि बच्चे के भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर खाने की चीजों को शामिल करना चाहिए।
बच्चों को विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट की आदत डलवानी चाहिए। अगर आपका बच्चा अनहेल्दी डाइट ज्यादा खाता है तो इससे उसके शारीरिक विकास पर तो प्रभाव दिखता ही है और साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। ऐसे बच्चे बार-बार बीमार या संक्रमित होते रहते हैं। इसलिए बच्चों की डाइट में सभी जरूरी पोषण को बनाए रखना जरूरी है।
कौन से 5 विटामिन बच्चों के लिए ज़रूरी, जानिए इस Video की मदद से-
बच्चों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल
विटामिन डी (Vitamin D)
बच्चों के अच्छे विकास के लिए विटामिन डी का होना जरूरी है। विटामिन डी से शरीर की हड्डियां हेल्दी और मजबूत बनती हैं। इसलिए बच्चों को समय पर डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स दें। इसके साथ ही विटामिन डी से भरपूर डाइट जैसे- दूध, अंडा, संतरा, साबुत अनाज और नट्स खिलाएं।
ये भी पढ़ें- कैसे होता है चूहे से फैलने वाला बुखार, जानें इसके लक्षण, बचाव के उपाय और इलाज
विटामिन सी (Vitamin C)
बच्चों के आहार में विटामिन सी का होना बहुत जरूरी है। आप अपने बच्चों को विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल और सब्जियां खिलाएं। विटामिन सी से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और सीजनल बीमारियों के अलावा दूसरे संक्रमण से भी बचाव होता है। बच्चों की ग्रोथ के लिए विटामिन सी अच्छा माना जाता है।
5 मिनट में पहचानें आपके शरीर में कौन से विटामिन की कमी है, जानिए इस Video की मदद से-
आयरन (Iron)
बच्चों के शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखते हैं। जिन बच्चों के शरीर में आयरन की कमी होती है, वो जल्दी ही थकान और कमजोरी महसूस करते हैं। हर समय आलस बना रहता है और मसूड़े भी काले होने लगते हैं। आयरन कम होने से शरीर में खून कम बनता है और हीमोग्लोबिन लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसी में बच्चे को एनीमिया का खतरा रहता है। इसके लिए बच्चे की डाइट में पालक, ब्रोकली, किशमिश, गाजर और चुकंदर जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- तेज चलने से Type 2 Diabetes का जोखिम रहता है कम-रिसर्च में हुआ खुलासा
कैल्शियम (Calcium)
बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में कैल्शियम भी अहम होता है। कैल्शियम से भरपूर आहार लेने से शरीर की हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं। इससे दांतों से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। कैल्शियम के लिए बच्चों को भरपूर दूध और दूध से बनी चीजें खिलाएं और पिलाएं। आप चाहे तो डॉक्टर की सलाह लेकर कैल्शियम के सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं।
प्रोटीन (Protein)
बच्चों की लंबाई के लिए बहुत जरूरी है शरीर में प्रोटीन का होना। प्रोटीन से मसल्स और सेल्स का निर्माण होता है, जिससे पूरी सेहत का अच्छा विकास होता है। शरीर में अच्छे विकास के लिए प्रोटीन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और बच्चे की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
14 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
16 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
17 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines