Vitamins Deficiency: सांस से जुड़ी समस्याएं बहुत ही घातक होती है। जब भी किसी को सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो जैसे जान निकल गई हो। अस्थमा भी सांस से जुड़ी दिक्क्त है जिसमें सांस फूलने लगती है। जब भी लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती हैं तो डॉक्टर विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C या विटामिन D की दवाई देते हैं लेकिन इन विटामिन को लेने से कोई फायदा नहीं होता है। अब एक नई रिसर्च में पता चला है कि यदि आप विटामिन K की खुराक सही से लेते हैं तो लंग्स या सांस की बीमारियों से बचें रहेंगे।
सांस की कोई भी बीमारी असहनीय होती है। अगर आपको ये कहना गलत नहीं होगा की सांस की बीमारी और बीमारियों से ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि सांस की समस्याओं का सामना करना ऐसा लगता है जैसे एक ही झटके में जान निकल जाएगी। अब यही चीज एक नई रिसर्च से सामने आई है कि अगर आप रोजाना विटामिन की गोलियों का सेवन कर रहें है। तो आपकी लंग्स से जुड़ी सारी बीमारियां ठीक होने लगती हैं या काफी हद तक सुधार हो जाता है। विटामिन का सेवन एक तरह से कवच का काम करता है, जो सांस और अस्थमा जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र के साथ खोने लगे हैं सूंघने की शक्ति, तो ये है इन बीमारियों के लक्षण
एक स्टडी के अनुसार माना गया है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन्स की कमी पाई जाती है। उन लोगों में सांस और अस्थमा की बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती हैं। बताया जाता है शरीर में विटामिंस कम होने की वजह से क्रानिक ऑब्स्ट्रैक्शन पल्मोनरी डीजीज और अस्थमा होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
लंग्स प्रॉपर काम नहीं कर पाते हैं और हेल्थ खराब होती है। नए अध्ययन में भी यही बात सामने आई कि अगर विटामिन K की कमी होती है तो प्लेटलेट्स में गडबड़ियां होने लगती है जिससे सांसों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सांस लेने में तकलीफ विटामिन डी की कमी से हो सकती है। क्योंकि विटामिन D फेफड़ों के काम करने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन D की कमी अस्थमा और ब्रोंकाइटिस से जुड़ी होती है, जिससे घरघराहट, सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और सांस फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
11 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
13 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines