हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विटामिन D की कमी दूर करनी है? सुबह धूप में करें ये काम, लेवल तेजी से बढ़ेगा

Surya Namaskar Can Increase Vitamin D: विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ आहार लेना ही जरूरी नहीं है. सुबह की हल्की धूप में समय बिताना भी फायदेमंद हो सकता है. बस आपको सूर्य नमस्कार को सही तरीके से करना होगा.

विज्ञापन
विटामिन D की कमी को दूर करने के सूर्य नमस्कार करें- Image Credit- News24

Vitamin D Deficiency: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके अंदर विटामिन्स की कमी रहती है. इसे दूर करने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं. अच्छी डाइट लेने की वजह से भी कई बार विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है, लेकिन हर कोई अच्छी डाइट नहीं ले पाता. ऐसे में धूप आपके काम आ सकती है. आप धूप में रहकर भी विटामिन डी को पूरा कर सकते हैं. स्वामी रामदेव के अनुसार धूप में रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है. अगर आपके अंदर विटामिन की कमी है तो यह प्राणायाम आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है. आइए इस लेख में जानते है सूर्य नमस्कार को करने का तरीका और फायदे-

इसे भी पढ़ें- क्या भ्रामरी दिमाग के लिए अच्छा है? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए इसके अद्भुत फायदे

विटामिन D की कमी दूर करने के लिए करें सूर्य नमस्कार

विटामिन D की कमी- विटामिन डी एक तरह का सनशाइन होता है, जो सूरज की रोशनी से पूरा हो जाता है. अगर शरीर में विटामिन की कमी है तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और थकान भी महसूस हो सकती है. इसलिए धूप को सही वक्त पर लेना बहुत जरूरी है. आप सुबह के वक्त जाकर विटामिन D की कमी को पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन D की कमी दूर करने के लिए धूप में क्या करें?

धूप वैसे ही विटामिन की कमी को पूरा करती है. ऐसे में अगर धूप में रहकर सूर्य नमस्कार कर लिया जाए, तो बेस्ट रहेगा. आप धूप में 10–15 मिनट रहकर हल्की स्ट्रेचिंग या सूर्य नमस्कार कर सकते हैं. इससे त्वचा सूर्य की किरणों को अच्छी तरह अवशोषित करती है और शरीर में Vitamin D का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है.

कैसे करें सूर्य नमस्कार?

प्राणायम- अपने आसन पर खड़े हो जाएं और दोनों पैर साथ रखें और सांस लेते हुए दोनों हाथ बगल से ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए हथेलियों को छाती के सामने जोड़ लें.
हस्त उत्तानासन- अपनी सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं और फिर शरीर को हल्का पीछे की ओर मोड़ें.
हस्त पादासन- इसमें अपनी सांस को छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हाथों को जमीन पर थोड़ी देर टिकाएं.
अश्व संचलनासन- सांस लेते हुए दाएं पैर को पीछे ले जाएं और बायां पैर आगे की तरफ रखें और गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं.
दंडासन- इसमें अपना बायां पैर पीछे की ओर ले जाएं और शरीर को सीधा प्लैंक पोज में रखने की कोशिश करें.
अष्टांग नमस्कार- इसमें अपने घुटने, छाती और ठोड़ी को जमीन पर टिकाएं और कूल्हे ऊपर की तरफ करें.
भुजंगासन- शरीर को आगे की ओर स्लाइड करें और छाती ऊपर उठाएं और फिर कोबरा पोज में आकर सांस लें.
पर्वतासन- सांस छोड़ते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं और शरीर को उल्टे V की तरह बनाकर रहें.
अश्व संचलनासन- इसमें दाहिना पैर को आगे की तरफ लाएं और अपनी गर्दन को ऊपर की तरफ उठाएं.
हस्त पादासन- दूसरा पैर आगे लाएं और शरीर को आगे की ओर झुककर रखें.
हस्त उत्तानासन- अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उछाएं और हाथ ऊपर उठाकर शरीर को पीछे की ओर मोड़ लें.
प्रणामासन- वापस सीधा खड़े हों और हाथ जोड़ लें. हो गया आपका सूर्य नमस्कार पूरा.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola