हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विटामिन बी-12 की कमी से मिलेगा छुटकारा! आटे में मिलाएं ये चीजें

Vitamin B12 Food: विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी से आप कमजोर हो सकते हैं, बीमार हो सकते हैं और गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। आजकल लोग इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए अच्छे और आसान विकल्प तलाशते रहते हैं। इसलिए हम भी आपके लिए चीजें लाए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी रोटियों को बी-12 से भर सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

Vitamin B12 Food: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो कई जरूरी शारीरिक कामों को करने में अपनी भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा विटामिन है, जो पानी में घुल जाता है। इस तत्व का मुख्य कार्य DNA का विकास, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और न्यूरो प्रॉब्लम्स के कार्यों को सही से करने में हमारी मदद करना है। अक्सर, विटामिन बी-12 के लिए लोग अधिकांश मांसाहारी भोजन खाने की सलाह देते हैं। वैसे तो, नॉनवेज फूड्स बी-12 से भरे होते हैं लेकिन शाकाहारी और सबसे अहम बात, हमारे रोज के खाने में भी विटामिन बी-12 होता है। अगर आप भी इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं, तो इस आटे को खाएं।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

कैसे बनेगा विटामिन बी-12 वाला आटा?

1. सोयाबीन का आटा मिलाएं- सोयाबीन के आटे में सही मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है। आप इसे अपने रेगुलर गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटियां बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना शरीर को विटामिन बी-12 की डोज दे पाएंगे। इसे तैयार करने के लिए आप 1 किलो गेहूं के आटे में 100 ग्राम सोयाबीन का आटा मिला सकते हैं।

विज्ञापन

Photo Credit- Meta AI

2. दूध या छाछ से आटा गूंथें- विटामिन बी-12 के लिए आप अपने गेहूं के आटे को दूध या फिर छाछ में गूंथ सकते हैं क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में भी विटामिन बी-12 अच्छी खासी मात्रा में मिलता है। गेहूं के आटे पानी की बजाय दूध या छाछ में गूंथेंगे, तो रोटियां सॉफ्ट भी बनेंगी।

विज्ञापन

3. चिया और अलसी के बीज का पाउडर– इन दोनों बीजों में ओमेगा-3 और विटामिन बी-12 अच्छी मात्रा में होता है। ये दोनों न्यूट्रिएंट विटामिन बी-12 का शरीर में अब्सॉर्प्शन बढ़ाते हैं। इन्हें आटे में मिलाने से पहले हल्का भूनकर पाउडर जैसा पीस लें और फिर अपने रेगुलर गेहूं के आटे में मिला दें। इस आटे की रोटियों का स्वाद और टेक्सचर बढ़िया होता है।

ये भी पढ़ें- 21 दिन तक मूंगफली खाने के 5 जबरदस्त फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola