Vitamin B-12 Deficiency Symptoms: क्या आपको भी बदन दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी तकलीफे होती हैं? यह विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण हो सकता है. दरअसल, इस विटामिन की मदद से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों में कमजोरी नहीं आती है. विटामिन बी-12 से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी बढ़ता है. न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स से बचने के लिए विटामिन बी-12 जरूरी विटामिन माना जाता है. इसकी कमी पूरी करने के लिए हमें अपनी डाइट में मोरिंगा के पत्तों को शामिल करना चाहिए. मोरिंगा के पत्ते विटामिन बी-12, विटामिन-सी और कैल्शियम से भरपूर होते हैं.
शरीर के लिए विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?
विटामिन बी-12 हर इंसान के लिए इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इसकी मदद से न्यूरो प्रॉब्लम्स नहीं होती है. बी-12 से हड्डियों और मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है. विटामिन बी-12 की मदद से काम करने में फोकस और मेमोरी लॉस की समस्या नहीं होती है. विटामिन बी-12 की कमी होने से एनीमिया हो सकता है. इसकी कमी हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है.
ये भी पढ़ें-Fatty Liver की बीमारी दूर करने के लिए जरूरी है डाइट में बदलाव
हड्डियों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी-12?
विटामिन बी-12 की मदद से हड्डियों की बोन डेंसिटी बढ़ती है. हड्डियों के विकास में और उसके कार्य करने के लिए 4 न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है. विटामिन बी-12, विटामिन-डी, फोलेट और कैल्शियम. अगर इनमें से किसी एक की भी कमी होती है तो दूसरे विटामिनों की कमी भी होने लग जाती है. विटामिन बी-12 की कमी से हड्डियां पतली और भुरभुरी होने लगती हैं.
मोरिंगा के पत्ते खाने के फायदे
बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक वीडियो में बताया है कि आयुर्वेद में मोरिंगा के पत्तों को विटामिन बी-12 का सोर्स माना जाता है. इतना ही नहीं, इस विटामिन की मदद से ओवरऑल हेल्थ भी सुधरती है. मोरिंगा सहजन के पत्ते को कहा जाता है. इसमें विटामिन बी-12 के अलावा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन C, विटामिन A और पोटेशियम भी होता हैं.
मोरिंगा के पत्ते कैसे पूरी करते हैं विटामिन बी-12 की कमी?
सहजन के पत्ते खाने से हड्डियों में कैल्शियम बूस्ट अप होता है. मोरिंगा खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या नहीं होती है. 100 ग्राम सहजन के पत्ते रोज खाने से शरीर को 400 ग्राम विटामिन बी-12 मिलता है. इन पत्तों में दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है.
ये भी पढ़ें-क्या दूध पीने से क्या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, दिखते हैं ये संकेत
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
43 mins agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
4 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
5 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines