---विज्ञापन---

हेल्थ

Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा! बस डाइट में शामिल करें इस दाल का पानी

Vitamin B12 Foods: दालें हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा हैं। इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन मिलते हैं। विटामिन बी-12 एक ऐसा जरूरी तत्व है, जिसकी कमी से हम गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। अपनी डाइट में इस दाल के पानी को शामिल करें, 21 दिनों में पूरी हो जाएगी बी-12 की कमी।

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी12 एक ऐसा महत्वपूर्ण तत्व है जो हमारे शरीर में DNA बनाने और हमारे बॉडी सेल्स में ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए आवश्यक होता है। इस विटामिन की कमी से शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस विटामिन की कमी से थकान, कमजोरी, सूजन, याददाश्त में कमजोरी के साथ-साथ खून की कमी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इंडियन्स की डाइट में दाल का खास महत्व होता है। दालों को प्रोटीन का भंडार माना जाता है लेकिन इस दाल के पानी को पीने से सिर्फ 21 दिनों में विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इस दाल के बारे में।

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  1. थकान और कमजोरी होना।
  2. स्किन का पीला पड़ना।
  3. जीभ में दर्द महसूस करना।
  4. हाथों और पैरों में झुनझुनाहट होना।
  5. सांस लेने में तकलीफ होना।

---विज्ञापन---

कौन सी है यह दाल?

यह दाल हमारी रसोई घर में मौजूद कॉमन मूंग की दाल है, जिसको खाने से भी विटामिन बी-12 शरीर को मिलता है। न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हरी मूंग की दाल का पानी पीने की सलाह दी है। इस दाल में विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में होता है। रोजाना इसका सेवन करने से इस विटामिन की कमी दूर हो जाती है।

मूंग की दाल के फायदे

  • मूंग की दाल प्रोटीन का सोर्स है।
  • इस दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी में फ़्री रेडिकल्स को कम करते हैं।
  • यह दाल फाइबर का सोर्स है, जो वजन को नियंत्रित रखता है।
  • मूंग दाल मिनरल्स का भी भंडार होता है।

कैसे खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, रात को सोने से पहले एक कप मूंग की दाल को अच्छे से धो लें फिर इसे 1 कप पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह अगर मूंग अच्छे से भीग गई हो तो इसके पानी को खाली पेट पी लें। साथ ही, बाकी दाल को आप पकाकर चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

First published on: Dec 19, 2024 04:41 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola