Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारी सेहत के लिए कितना अहम तत्व है, इस बारे में तो आपने कई बार सुना और पढ़ा होगा। इस तत्व की कमी होने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द के साथ इनमें कमजोरी की समस्या हो सकती है। यह तत्व हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए एक जरूरी तत्व होता है। इसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं, सामान्य बातों को याद रखने में दिक्कत होती है। पर क्या आपको पता है कि इस तत्व की कमी से पुरुषों को भी बड़ा नुकसान होता है? जी हां, विटामिन बी-12 अगर किसी पुरुष में कम हो जाए, तो इससे उनमें फर्टिलिटी प्रॉबलम्स हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इनफर्टिलिटी एक बढ़ती समस्या है, जो पुरुषों को प्रभावित करती है। यह पुरुषों में पाई जाने वाली ऐसी परेशानी है, जो यह सवाल खड़ा करती है कि शरीर में अगर कोई एक विटामिन भी कम हो जाए, तो उनके लिए कितना नुकसान है। न्यूज मेडिकल डॉट नेट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी-12 मर्दों में टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करता है। यदि उनमें इस तत्व की कमी हो जाए, तो उनकी इंटीमेट और फैमिली लाइफ पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नॉर्थ अमेरिका में 30% कपल्स में इस प्रॉब्लम का कारण विटामिन बी-12 की कमी है। इस विटामिन की कमी से मर्दों में हार्मोनल इंबैलेंस भी बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- 23 साल पुराने इस वायरस के 7 शुरुआती संकेत
क्या है इसका कारण
रिसर्च के अनुसार, इस विटामिन की कमी का पुरुषों में प्रमुख कारण स्मोकिंग करना, अनियमित रूप से शराब का सेवन करना, अनहेल्दी ईटिंग, डाइट में आयरन की कमी और जेनेटिक्स जिम्मेदार है।
photo credit-meta ai
कैसे बढ़ेगा विटामिन बी-12 का लेवल?
रिसर्च के हिसाब से तो विटामिन बी-12 अगर किसी के शरीर में ज्यादा कम है, तो उसे तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की जरूरत है। वहीं, अगर जरूरत पड़े, तो इसके सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन का सहारा ले सकते हैं। खाने-पीने की मदद से विटामिन बी-12 बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में सेब, चुकंदर, ब्रोकोली, पालक, चिया सीड्स, अलसी के बीच, फिश और सभी डेयरी फूड्स को शामिल करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- HMPV वायरस के देश में 6 मामले
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
14 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines