हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin B-12 की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 1 मसाला, दूर होंगी कई समस्याएं

विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी हमारे पूरे शरीर को खोखला बना देती है। इसकी कमी पूरी करने के लिए हमें अपनी डाइट का सही ध्यान रखना चाहिए। विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए रसोई का यह मसाला जीरा भी खा सकते हैं। चलिए जानते हैं फायदे।

विज्ञापन
Vitamin B12 Food

आजकल की डाइट में विटामिन बी-12 की कमी होना एक आम समस्या बन गई है। यह विटामिन शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है, ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है और खून की कमी को दूर करता है। इस विटामिन की कमी होना भी एक कॉमन हेल्थ इश्यू हो गया है, जिससे भारत में भी काफी लोग जूझ रहे हैं। जीरा किचन का एक मसाला है, जिसे खाने से पाचन दुरुस्त होता है, शुगर कंट्रोल रहती है लेकिन इन सबके अलावा जीरा शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को भी पूरा करता है। डॉक्टर विनय खत्री बताते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

क्यों जरूरी विटामिन बी-12?

विटामिन बी-12 की कमी होने से सबसे ज्यादा असर कॉग्नेटिव हेल्थ पर होता है। न्यूरो प्रॉब्लम्स के लिए विटामिन बी-12 की पूर्ति करना जरूरी होता है। विटामिन बी-12 की मदद से शरीर में कई प्रकार के रोगों से बचाव किया जा सकता है। एनीमिया भी विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली बीमारी है।

ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?

विज्ञापन

जीरा खाने से दूर होगी विटामिन बी-12 की कमी

जीरा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह Vitamin B-12 की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। जीरा भूनकर खाया जाए, तो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। जीरे में एंटी-बैक्टीरियल, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

जीरे के अन्य फायदे

  • जीरे में Vitamin B-12 की थोड़ी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होती है। यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
  • जीरे में कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • इस मसाले में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे गैस, अपच, और कब्ज की समस्याओं में भी राहत मिलती है।
  • जीरा एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करके बीमारियों से दूर रखता है।
  • जीरा खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ता है और थकान की समस्या दूर होती है।

जीरा खाने का सही तरीका

  • आप भूने हुए जीरे को पीसकर पाउडर बना सकते हैं। इसे रायते और दही में मिलाकर खाएं।
  • जीरा का पानी पीना भी सही रहेगा।
  • जीरे की चाय पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola