विटामिनों की कमी को दूर करने के लिए हमें सही आहार और सही पोषण की आवश्यकता होती है। पोषण भी आहार से मिलता है, लेकिन कई बार यदि किसी तत्व की कमी बॉडी में ज्यादा हो जाए, तो हमें सही उपचार की जरूरत होती है, यानी कि मेडिकल ट्रीटमेंट। विटामिन बी-12 भी एक ऐसा अहम विटामिन है, जिसकी कमी को खाने के माध्यम से पूरा किया जा सकता है लेकिन ज्यादा होने पर पर्याप्त मेडिकल हेल्प लेनी पड़ती है। विटामिन बी-12 शरीर के तमाम कार्यों को करने में सहायता प्रदान करता है। इससे न्यूरो प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है और शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भी विटामिन बी-12 की जरूरत होती है। यह इकलौता विटामिन है जिसके कम होने से शरीर में कई विटामिनों की कमी हो जाती है। डॉक्टर विकास ने बताया है कि विटामिन बी-12 कम होने पर कौन-कौन से तरीकों से इसे पूरा किया जा सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
झारखंड के न्यूरो और स्पाइन एक्सपर्ट डॉक्टर विकास बताते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए सबसे सरल तरीका आहार का सेवन करना है, लेकिन जब इसकी कमी बहुत ज्यादा हो जाती है तो साइनोकोबालामिन ट्रीटमेंट लेना पड़ता है। cyanocobalamin, विटामिन बी-12 वाला ट्रीटमेंट है, जो मानव निर्मित है। इसे डॉक्टरों की मदद से ही लिया जा सकता है। इस ट्रीटमेंट की मदद तब तक ली जाती है जब तक मरीज के शरीर में एक पर्याप्त स्तर जितना विटामिन बी-12 नहीं हो जाता है। इसके बाद आगे के इलाज में खाना और गोलियों की मदद ले सकते हैं।
विटामिन बी-12 के लिए सही उपचार
1. ओरल मेडिकेशन- विटामिन बी-12 के लिए ओरल मेडिसिन ले सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर आपको प्रतिदिन 1000 माइक्रोग्राम्स की गोली खाने के लिए देंगे ,जब तक कि शरीर में बी-12 का लेवल सामान्य ना हो जाए।
2. विटामिन बी-12 इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन- इसमें आपको एक सप्ताह के लिए प्रतिदिन 1000 माइक्रोग्राम्स वाला इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन लेना होता है, जो मांसपेशियों में लगाया जाता है। इस तकनीक से मांसपेशियों और शरीर में विटामिन बी-12 पहुंचाया जाता है।
photo credit-freepik
3. विटामिन बी 12 नेजल जेल- डॉक्टर नेजल स्प्रे की मदद से भी शरीर में बी-12 की कमी को खत्म करते हैं। इस प्रकार के इलाज में एनीमिया और न्यूरो प्रॉब्लम्स में भी लाभ होता है।
4. विटामिन बी 12 नेजल स्प्रे- यह भी एक और माध्यम है शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए। स्प्रे की मदद से पाचन क्रिया भी सुधारी जा सकती है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनका पाचन तंत्र भोजन के माध्यम से विटामिन बी-12 को अवशोषित नहीं कर पाता है।
5. फूड- विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने का सबसे आसान उपाय आहार में बदलाव करना है। अगर आप अपनी डाइट में मांस, मछली, अंडे और दूध व दूध के उत्पादों को शामिल करते हैं, जिसमें विटामिन बी12 की मात्रा ज्यादा होती है, तो शरीर में इसकी कमी जल्द पूरी की जा सकती है। फोर्टिफाइड अनाजों का सेवन करें तथा एल्कोहल-धूम्रपान से परहेज करें।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
10 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines