Vitamin B-12 Benefits: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है। यह विटामिन न केवल शरीर की ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि यह नसों और डीएनए के विकास के लिए भी आवश्यक होता है। इसकी कमी से शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। विटामिन-बी-12 की मदद से ही शरीर में खून का भी विकास होता है। यह तत्व अन्य विटामिनों की तुलना में अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए हमें संतुलित आहार का सेवन करना होता है, जिससे पूरी बॉडी की कार्यक्षमता मजबूत होती है। इसकी कमी के लक्षण मुंह में भी दिखाई देते हैं, जो गंभीर और दर्दनाक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
स्टडी में हुआ खुलासा
सरी की रिपोर्ट बताती है कि NHS द्वारा एक स्टडी बताती है कि विटामिन बी-12 शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए भी जरूरी होता है। अगर आपकी बॉडी में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो मुंह के अंदर भी कुछ लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं यह लक्षण।
विटामिन B-12 की कमी के मुंह में दिखने वाले संकेत
1.मुंह के छाले- अगर आपके मुंह में बार-बार छाले होते हैं, तो यह विटामिन बी-12 की कमी से भी हो सकते हैं।
2.जीभ का सूजना- विटामिन बी-12 की कमी से जीभ में सूजन और गंभीर दर्द हो सकता है। साथ ही, इसमें विटामिन बी-12 की कमी से जीभ के ऊपर सफेद परत जमती दिखती है।
3.मसूड़ों में सूजन- विटामिन बी-12 की कमी से मसूड़ों का रंग पीला और सफेद रहता है और कई बार मसूड़ों में सूजन होना भी विटामिन बी-12 की कमी का एक संकेत माना जाता है।
कैसे दूर करें इसकी कमी?
विटामिन बी-12 का मुख्य सोर्स एनिमल-बेस्ड फूड्स माने जाते हैं। इसलिए, आप रोजाना अंडे, फैटी फिश और चिकन भी खा सकते हैं। शाकाहारी फूड्स के लिए आप ब्रोकोली, पालक और मशरूम का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines