पूरे दिन रहती है शरीर की बैटरी डाउन, विटामिन बी-12 की कमी तो नहीं, इस चीज से बढ़ेगा

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से इंसान पूरे दिन थका हुआ रहता है. ऐसा लगता है जैसे उनके शरीर की बैटरी लो हो गई है. आइए आपको बताते हैं इस विटामिन की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और किन चीजों को खाने से इसके लेवल को बढ़ा सकेंगे.

vitamin b12 deficinecy

Vitamin B-12 Deficiency: अगर आप पूरा दिन थका हुआ महसूस करते हैं तो इसका एक कारण शरीर में विटामिनों की कमी भी हो सकता है. हमारे शरीर को स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए विटामिन-सी, डी, ई और बी-12 बहुत जरूरी होते हैं. बी-12 को सभी विटामिनों की तुलना में सबसे ज्यादा आवश्यक माना जाता है. ये ब्रेन से लेकर हड्डियों समेत सभी के लिए जरूरी होता है. चलिए जानते हैं इस विटामिन की कमी के लक्षण क्या होते हैं और क्या खाने से इसकी कमी दूर होती है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?

विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यह कॉग्नीटिव फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है. इस विटामिन को वॉटर सॉल्यूबल विटामिन माना जाता है. इस विटामिन की मदद से DNA का विकास होता है. इसकी मदद से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों में भी ताकत बढ़ती है. अगर किसी के शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाए तो उसके शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम भी कम होने लगता है.

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत। Vitamin B12 Deficiency Symptoms

फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल की डॉक्टर दीप्ति खाटूजा के अनुसार ये 5 लक्षण सबसे आम है जिन्हें जल्दी पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
  • हाथों और पैरों का सुन्न पड़ना और झुनझुनी महसूस करना.
  • चलने में दिक्कत होना, थोड़ा चलने पर भी पैरों में दर्द और भारीपन महसूस करना.
  • जीभ में सूजन दिखाई देना और उसका रंग फीका दिखना.
  • सोचने और समझने की क्षमता कमजोर होना, बातों को याद रखना मुश्किल होना.
  • स्किन का रंग और आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन होना.

क्या खाने से बढ़ेगा Vitamin B12?

एक्सपर्ट के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स होते हैं. दही इनमें सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि ये प्रोबायोटिक्स से भी भरपूर होती है. इसे खाने से शरीर में गुड बैक्टीरिया का सोर्स भी बढ़ता है. विटामिन बी-12 के साथ विटामिन-सी भी शरीर को मिलता है. दही में सफेद तिल मिलाकर खा सकते हैं. आप दही में केला मिलाकर भी खा सकते हैं. दही के साथ अलसी के बीज भी मिलाकर खा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ