विटामिन बी-12 की कमी से कौन सी बीमारी होगी? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी विटामिनों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी-12 इनमें सबसे अहम माना जाता है क्योंकि डॉक्टर्स बताते हैं कि ये तत्व हमारी बॉडी को एक नहीं कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इसकी कमी होने से दिमागी रोगों का भी जोखिम बढ़ता है।

SOURCE- NEWS 24

Vitamin B-12 Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए हमारी बॉडी को कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। विटामिन-सी, डी और बी-12 जैसे जरूरी तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन बी-12 शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों, खून की वृद्धि समेत न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स से बचाने वाला जरूरी विटामिन है। विटामिन बी-12 की कमी होने से याददाश्त से लेकर शारीरिक रूप से भी इंसान कमजोर हो जाता है। एक नई स्टडी बताती है कि कैसे इस विटामिन की कमी होने से ऑटोइम्यून डिसऑर्डर लोगों में ज्यादा होते हैं।

विज्ञापन

स्टडी में हुआ खुलासा

यह स्टडी इंडोक्राइन, मेटाबॉलिक एंड इम्यून डिसऑर्डर ड्रग टारगेट्स (Endocrine, Metabolic & Immune Disorders Drug Targets) में प्रकाशित हुई है। रिसर्च में खुलासा हुआ है कि विटामिन बी-12 की कमी होने से लोगों को AITD हो सकता है। इसका अर्थ है ऑटो इम्यून थायरॉइड डिजीज। दरअसल, विटामिन बी एक कॉम्पलेक्स विटामिन है जिसका सबसे महत्वपूर्ण तत्व विटामिन बी-12 होता है।

विज्ञापन

306 लोगों पर की गई स्टडी

ऑटोइम्यून डिजीज और विटामिन बी-12 की कमी का आपसी संबंध ढूंढने के लिए 306
लोगों पर टेस्टिंग हुई थी। इस अध्ययन के लिए लोगों को दो अलग-अलग समूहों में बांटा था। एक जिसमें कमी थी और दूसरा जिसमें कमी नहीं थी। रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के शरीर में इस विटामिन की कमी बहुत ज्यादा लो थी, उनके शरीर में एंटी-TPO का स्तर बढ़ा हुआ था। ये तत्व सीधा-सीधा ऑटो इम्यून डिजीज होने के रिस्क को दर्शाता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?

यह विटामिन ही हमारे खाने को एनर्जी में बदलकर शरीर को पोषण और ताकत प्रदान करता है। विटामिन बी-12 ही डीएनए बनाने और खून बढ़ाने में मदद करता है। इसकी कमी होने से लोगों का रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है क्योंकि ये थकान और कमजोरी का कारण होता है। इसकी कमी से दिमागी बीमारियों जैसे सोचने-समझने और काम करने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इसकी कमी से हार्ट डिजीज का रिस्क भी बढ़ जाता है।

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • पूरे दिन थकान और कमजोरी होना।
  • सिरदर्द होना, नींद न आना और बहुत ज्यादा नींद आना।
  • स्किन का रंग, आंखों और नाखूनों का रंग का पीला पड़ना।
  • शरीर में नसें उभरी हुई दिखाई देना और नाखूनों का कमजोर होना।
  • शरीर में दर्द बने रहना।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ