Vitamin B 12 Deficiency Cause Memory Loss: कभी-कभी हम किसी का नाम या कोई चीज रखकर भूल जाएं तो यह बिल्कुल आम बात है. अक्सर ऐसा हो जाता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो यह शरीर में होने वाले पोषण तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया है कि दिमाग का कमजोर होना विटामिन की कमी का एक संकेत है. एक्सपर्ट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि ऐसा विटामिन बी12 की कमी की वजह से होता है. हालांकि, इसकी कमी से थकाम, पीलापन, सांस लेने में तकलीफ या दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते हैं. वहीं, इसके साथ अगर दूसरे विटामिन की कमी हो जाए तो सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है और नाम, बातें या काम भूलने की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए वक्त पर इसकी कमी पूरी कर लेनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने कहा किडनी स्टोन में खा लीजिए ये पत्ते, पिघल जाएगी पथरी
याददाश्त किस विटामिन की कमी से कमजोर होती है?
दिमाग के लिए विटामिन B12 बहुत ही अच्छा माना जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक यह विटामिन हमारे दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है. इसकी कमी से दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने वाली नसें कमजोर पड़ने लगती हैं.
विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण
- थकान और कमजोरी होना
- बार-बार भूलने की बीमारी होना
- जीभ में जलन या मुंह के छाले होना
- हाथ या पैर में झनझनाहट होना
- मूड स्विंग या डिप्रेशन जैसा महसूस होना
- बार-बार सांस फूलना
- दिल की धड़कन तेज होना
- स्किन का पीला पड़ना
कैसे पूरा करें विटामिन बी12 की कमी?
- अपने आहार में विटामिन बी12 से भरपूर चीजें खाना शुरू कर दें जैसे- मांस, मछली, अंडे और दूध आदि.
- आप रोजाना एक कप दूध को अपनी डाइट में शामिल करें.
- रोजाना 15 मिनट धूप में जरूर बैठें और सुकून से कुछ अच्छा खाएं.
- रात में 6 भिगोकर बादाम खाएं और अपने आहार में अलसी का पाउडर जरूर शामिल करें.
- रोजाना 7 घंटे की नींद लें, क्योंकि कई बार ब्रेन मेमोरी वहीं रीसेट करने का काम करती है.
- मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें और दिमाग को सुकून दें.
- विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें और अपनी जांच जरूर करवाएं.
इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने बताया कैसे पहचानें लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines