हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये बीज, मिलेंगे ढेरों फायदे!

Vitamin B-12 Seeds: विटामिन बी-12 शरीर के लिए एक अहम तत्व होता है, जिसकी कमी से हमारे शरीर में खून की कमी से लेकर कई बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, कुछ खाने-पीने की चीजों से भी इसे बढ़ाया जा सकता है। हम अपनी रिपोर्ट में आपको कुछ सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

Vitamin B-12 Seeds: विटामिन बी-12 शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है, जो ब्लड सेल्स के विकास, ब्रेन के सही कार्य और डीएनए डेवलपमेंट के लिए जरूरी है। इसकी कमी से शरीर में थकान, कमजोरी, याददाश्त और अन्य गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। हालांकि, विटामिन बी-12 के लिए अक्सर लोगों को मांसाहारी खाना खाने की सलाह दी जाती है। मगर ऐसा नहीं है, कुछ शाकाहारी चीजों से भी इसे बढ़ाया जा सकता है। अगर आप भी विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो इन बीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इन 3 सीड्स से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं

1. अलसी के बीज

अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन बी-12 का भी बढ़िया सोर्स हैं। अगर आप रोजाना इस बीज को खाते हैं, तो शरीर में इस विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं। फ्लैक्स सीड्स आपकी सेहत के साथ-साथ बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

2. कद्दू के बीज

विज्ञापन

पंपकिन सीड्स भी विटामिन बी-12 का बढ़िया सोर्स हैं। इस तत्व की कमी को पूरा करने और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए भी खाया जाता है। कद्दू के बीज को रोजाना खाने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम भी मिलता है। ये सीड्स कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी मैनेज करते हैं।

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

3. सूरजमुखी के बीज

सनफ्लॉवर सीड्स में प्रोटीन और फाइबर के साथ-साथ विटामिन बी-12 भी पाया जाता है। इन सीड्स को रोज खाने से शरीर में तेजी से इस विटामिन की पूर्ति होती है। यह विटामिन ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करता है। साथ ही, पाचन के साथ-साथ हार्ट हेल्थ और महिलाओं में हार्मोन इंबैलेंस में भी सहायक होता है।

विज्ञापन

इन सीड्स को कैसे खाएं?

इन बीजों को खाली पेट रात भर भिगोकर खाया जा सकता है। यह सबसे ज्यादा सही तरीका है, इन्हें खाने का। इसके अलावा इन्हें सलाद, दही, स्मूदी या मिल्कशेक में मिलाकर भी खा सकते हैं। आप चाहें, तो इनका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर भी भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola