Vitamin A Deficiency: विटामिन और प्रोटीन एक हेल्दी शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये हमें एक्टिव और एनर्जी देने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। अगर आपको आंखों से कम दिखने लगा है या होंठ फठ रहे हैं या फिर हमेशा थकावट महसूस होती रहती है तो यह विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन ए अन्य विटामिन्स के जैसा एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी हो गई है तो तो आपको दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इम्युनिटी कम हो सकती है। इतना ही नहीं विटामिन ए की कमी बचपन के अंधेपन प्रमुख कारण होता है। आंखों की सेहत सही रखने के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है।
और पढ़िए –Eat Fish: जानिए आपको सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मछली?
विटामिन-ए की कमी के लक्षण
- हमेशा थकावट महसूस होते रहना
- लगातार होठ फटना
- दस्त की समस्या होना
- मूत्राशय में संक्रमण
- घाव का जल्दी न भरना
- बच्चे का शारीरिक विकास न होना
- आंखों की रोशनी का कम हो जाना
- श्वास नली में संक्रमण होना
विटामिन-ए की कमी से होने वाली समस्याएं और बीमारियां
अंधापन, एनीमिया, पेशाब नली में संक्रमण, इम्यूनिटी कमजोर होना
श्वसन प्रणाली में संक्रमण का हो जाना।
विटामिन ए की कमी पूरी कैसे करें
विटामिन ए त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह त्वचा की सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इस पूर्ती के लिए आपको अपने खानपान में बदलाव करना होता है। गाजर, चुकंदर, शकरकंद, टमाटर, ब्रोकली, मटर आदि इसके अच्छे स्रोत हैं। इन्हें खाकर शरीर में विटामिन-ए की कमी पूरी की जा सकती है।
और पढ़िए –Hair Care TIPS: टूटते-झड़ते बालों से निजात दिलाएगा ये नुस्खा…बाल हो जाएंगे मजबूत, काले और घने, जानें
विटामिन ए रिच फूड्स
ऑयली फिश
शकरकंद
कद्द
गाजर
पालक
आम
पपीता
खरबूजा
दूध
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines