हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द ने बढ़ाई लोगों की चिंता, आखिर क्यों तेजी से फैल रहा है वायरल फीवर?

क्या आपके आसपास के लोग भी अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द की शिकायत कर रहे हैं और बहुत परेशान है? जानिए क्या है इसके पीछे कारण और कैसे अपने परिवार को रख सकते हैं सुरक्षित.

विज्ञापन
वायरल फीवर से कैसे बचें? (Image: AI/Pexels)

आपने गौर किया होगा कि आपके आसपास रहने वाले लोग अचानक बीमार पड़ रहे हैं. हालत ये है कि सुबह व दोपहर तक ठीक रहते हैं, एक्टिव रहते हैं, लेकिन अचानक उल्टी, सिरदर्द, बदन दर्द, तेज बुखार से शरीर तपने लगता है. मरीज एक असल बेचैनी में रहता है और दर्द से परेशान हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? दिनभर जो इंसान एक्टिव था वह अचानक कैसे इतना बीमार पड़ सकता है? दरअसल, इस स्थिति को वायरल फीवर कहते हैं, जिसका असर बहुत देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं क्यों फैल रही है ये समस्या और कैसे बच्चों व परिवार का कर सकते हैं बचाव?

यह भी पढ़ें:- पथरी से राहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये खास ‘खीरा’? जानिए इसके फायदे और खाने का तरीका

क्यों तेजी से फैल रहा वायरल फीवर?

अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग गई हैं, जिसमें ज्यादातर मरीजों की एक जैसी समस्या है- तेज सिरदर्द, बदन-हाथ में दर्द, अचानक तेज बुखार, उल्टी आदि. ऐसे में अगर आपके भी परिवार में कोई इस समस्या का शिकार हो गया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, बदलते मौसम के कारण यह समस्या हो रही है. जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी, उमस, तेज धूप के कारण लोगों के बीच वायरल फीवर, डायरिया, डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से फैल रही है. इस समस्या से राहत पाने के लिए एक ही तरीका है, वह है डॉक्टर द्वारा जांच और उनकी सलाह के अनुसार डाइट. अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या फिर खुद से कोई भी दवा खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत को और बिगाड़ सकता है और किसी नई बीमारी को जन्म दे सकता है.

विज्ञापन

कैसे करें बच्चों व परिवार का बचाव?

अगर आपको इस मौसम में वायरल फीवर से बचाव करना है तो आपको कुछ आदतों को अपना होगा. तभी जाकर आपका परिवार सुरक्षित और हेल्दी रह सकेगा. इसमें;

  • बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं, ताकि वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण का खतरा कम हो सके.
  • साफ और शुद्ध पानी का सेवन करें. बेहतर रहेगा कि आप उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं.
  • ताजा और साफ भोजन करें.
  • बीमार व्यक्ति के संपर्क से दूर रहें.
  • मच्छरों से बचाव के लिए रिपेलेंट और पूरी बाजू के कपड़े पहनें.
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहे.
  • पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार से इम्युनिटी मजबूत रखें, इम्युनिटी जितनी मजबूत होगी उतना ही बीमारियों से बचाव आसान हो सकेगा.

आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों से वायरल फीवर के बहुत मामलें सामने आ रहे हैं, इसलिए आपको चाहिए कि जितना हो सके अपने और अपनी परिवार को हेल्दी रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- ब्रेन कैंसर के इन शुरुआती लक्षणों को लोग समझ लेते हैं तनाव, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

अस्वीकरण -इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola