सिर घूमना सिरदर्द की समस्या से काफी अलग परिस्थिति है, जिसमें आपको सिर में चक्कर जैसा महसूस होता है। हालांकि, सिर घूमना एक आम समस्या है, लेकिन इसे हमेशा सामान्य समझकर अनदेखा कर देना सही नहीं होता है। सिर घूमना बड़ी और गंभीर बीमारी का भी संकेत होता है। इसे वर्टिगो कहते हैं। Vertigo में इंसान को अचानक कभी भी किसी भी दिशा में घूमने पर अचानक चक्कर महसूस होता है। इसे Causes of Head Spinning भी कहते हैं। सिर घूमने वाली इस प्रॉब्लम में सिर के अलावा, कान भी जिम्मेदार होता है। आइए समझते हैं इस रोग के बारे में।
ये भी पढ़ें- खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
पेनफ्लेम क्लीनिक पेज के अनुसार, खड़े होने पर, बैठने पर या डायरेक्शन बदलने पर अगर आपका सिर घूमने लगता है, तो यह वर्टिगो का एक साइन है। इसे बिनाइन पैरॉक्सिस्मल पोजिशनल वर्टिगो (BPPV) भी कहते हैं। यह कान से जुड़ी एक तरह की बीमारी होती है। कई बार यह असुविधाजनक स्थितियों को भी पैदा कर देता है, जिससे कुछ लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
क्या है इसका इलाज?
हालांकि, Vertigo का कोई मेडिकल इलाज मौजूद नहीं है, लेकिन कुछ एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करने से आपको इस समस्या में राहत मिल सकती है।
ये 3 एक्सरसाइज फायदेमंद
1. सबसे पहले 1 पेंसिल लें। इसे अपनी आंखों के सामने स्ट्रेट रखें और एकबार राइट और एकबार लेफ्ट साइड घुमाएं और अपनी आंखों को भी पेंसिल के साथ मूव करें।
2. दूसरी एक्सरसाइज में आपको अपने पैरों को स्ट्रेट और सीधी लाइन में स्टेप बाय स्टेप आगे बढ़ाना है। कोशिश करें कि आप इस एक्सरसाइज को बिना किसी सहारे की मदद से करें।
3. एक जगह खड़े होकर सामने देखें और अपना 1-1 पैर 1-1 मिनट के गैप्स में ऊपर-नीचे करते जाएं। इन तीनों एक्सरसाइज को वीडियो में भी देखकर समझ सकते हैं।
वर्टिगो से बचाव के उपाय
- योग और ध्यान करें।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी।
- शराब और सिगरेट भी समस्या को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे परहेज करें।
- तेज लाइटों के संपर्क में आने से बचें।
- डीप ब्रीदिंग करें।
ये भी पढ़ें- Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 hr agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
2 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
16 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
18 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
20 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
21 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines