Vayu Mudra for Dry Lips: सर्दियों में होठों का फटना, रूखे होना या काले दिखना… ये बहुत ही आम समस्या है. यह मौसम होता ही ऐसा है जब हमें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों को दूर करने के लिए लिप बाम, क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ देर बाद मामला वैसा ही हो जाता है. ऐसे में जरूरी है अंदर की कमी को पूरा किया जाए. आप वायु मुद्रा की मदद से इस परेशानी को अलविदा कह सकती हैं. डॉक्टर भावना त्रिवेदी (आयुर्वेदाचार्य और योग विशेषज्ञ) का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट इस मुद्रा को करने से बहुत ही फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से डार्क सर्कल्स होते हैं, यहां जानिए Dark Circles होने के क्या-क्या हैं कारण
सर्दियों में क्यों सूखते हैं होंठ?
गर्मी के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा होंठ सूखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी और शुष्क हवा हमारे होंठों की नमी को सोख लेती है. इसलिए बार-बार हमारे होंठों को नमी की जरूरत होती है. कई बार गर्म पानी पीने या इस्तेमाल करने की वजह से भी नमी खत्म हो जाती है.
सूखे होंठों को कैसे मदद करती है वायु मुद्रा?
- वायु मुद्रा बॉडी का डिहाइड्रेशन कम करने का काम करती है.
- इससे बॉडी के सभी वायु तत्व संतुलित होते हैं.
- रोजाना करने से होंठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन कम होता है.
- जलन और पपड़ी की समस्या भी काफी कम हो जाती है.
- यह मुद्रा बॉडी की ड्राइनेस को कम करती है.
- स्कैल्प के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
- इसे रोजाना करने से मन को भी बहुत शांति मिलती है.
कैसे करें वायु मुद्रा?
- इस मुद्रा को करना बहुत ही आसान है.
- इसे करने के लिए आप आराम से किसी कुर्सी या जमीन पर बैठ जाएं.
- फिर अपनी पहली तीन उंगलियों को मोड़कर, उसके अग्रभाग को अंगूठे के आधार से छुआ दें.
- बाकी तीन उंगलियों को सीधी रखें.
- अब हाथों को घुटनों पर रखें और आंखों को बंद कर लें.
- नॉर्मल सांस लेते हुए 10 मिनट तक ऐसे ही रहें.
- आप इसे सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं.
कब करें वायु मुद्रा?
आप 15 मिनट तक इस मुद्रा को करें और फायदे देखें. रोजाना इस मुद्रा को करने से यकीनन आपको असर देखने को मिलेगा. अगर आपके होंठ ज्यादा फट रहे हैं तो आप इस मुद्रा को दिन में 3 बार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
8 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
12 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
13 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
15 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines