लिप बाम भी हो जाएगा फेल! इस 1 सीक्रेट से होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तुरंत करें ट्राई

Dry Lips Home Remedy: कई बार होंठ सूखने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और कोई क्रीम काम नहीं आती. ऐसे में वायु मुद्रा को अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. इसे रोजाना करने से यकीनन आपको फायदा होगा.

Vayu Mudra for Dry Lips

ड्राई लिप्स को कैसे ठीक करें- Image Credit- Freepik

Vayu Mudra for Dry Lips: सर्दियों में होठों का फटना, रूखे होना या काले दिखना… ये बहुत ही आम समस्या है. यह मौसम होता ही ऐसा है जब हमें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों को दूर करने के लिए लिप बाम, क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ देर बाद मामला वैसा ही हो जाता है. ऐसे में जरूरी है अंदर की कमी को पूरा किया जाए. आप वायु मुद्रा की मदद से इस परेशानी को अलविदा कह सकती हैं. डॉक्टर भावना त्रिवेदी (आयुर्वेदाचार्य और योग विशेषज्ञ) का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट इस मुद्रा को करने से बहुत ही फायदा हो सकता है.

सर्दियों में क्यों सूखते हैं होंठ?

गर्मी के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा होंठ सूखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी और शुष्क हवा हमारे होंठों की नमी को सोख लेती है. इसलिए बार-बार हमारे होंठों को नमी की जरूरत होती है. कई बार गर्म पानी पीने या इस्तेमाल करने की वजह से भी नमी खत्म हो जाती है.

सूखे होंठों को कैसे मदद करती है वायु मुद्रा?

  • वायु मुद्रा बॉडी का डिहाइड्रेशन कम करने का काम करती है.
  • इससे बॉडी के सभी वायु तत्व संतुलित होते हैं.
  • रोजाना करने से होंठों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन कम होता है.
  • जलन और पपड़ी की समस्या भी काफी कम हो जाती है.
  • यह मुद्रा बॉडी की ड्राइनेस को कम करती है.
  • स्कैल्प के लिए भी बहुत फायदेमंद है.
  • इसे रोजाना करने से मन को भी बहुत शांति मिलती है.

कैसे करें वायु मुद्रा?

  • इस मुद्रा को करना बहुत ही आसान है.
  • इसे करने के लिए आप आराम से किसी कुर्सी या जमीन पर बैठ जाएं.
  • फिर अपनी पहली तीन उंगलियों को मोड़कर, उसके अग्रभाग को अंगूठे के आधार से छुआ दें.
  • बाकी तीन उंगलियों को सीधी रखें.
  • अब हाथों को घुटनों पर रखें और आंखों को बंद कर लें.
  • नॉर्मल सांस लेते हुए 10 मिनट तक ऐसे ही रहें.
  • आप इसे सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं.

कब करें वायु मुद्रा?

आप 15 मिनट तक इस मुद्रा को करें और फायदे देखें. रोजाना इस मुद्रा को करने से यकीनन आपको असर देखने को मिलेगा. अगर आपके होंठ ज्यादा फट रहे हैं तो आप इस मुद्रा को दिन में 3 बार कर सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ