Varicose Veins: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बहुत से लोगों के पैरों पर नीली, हरी या बैंगनी लकीरें नजर आने लगती हैं? ये फूली हुई नसें हैं जो पैरों से बाहर निकलती हुई सी नजर आती हैं. इन्हें वेरिकोज वेन्स कहते हैं. वेरिकोज वेन्स में पैरों की नसें असमान्य रूप से फूल जाती हैं और ऐसे लगता है कि पैरों से बाहर निकल जाएंगी. इनमें दर्द भी होता है और व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए यह दिक्कत क्यों होती है और वेरिकोज वेन्स होने के क्या-क्या लक्षण (Varicose Veins Symptoms) होते हैं, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – आंत के कैंसर के क्या लक्षण हैं? मल में दिखे यह चीज तो तुरंत कराएं टेस्ट
वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण हैं
- वेरिकोज वेन्स होने का सबसे बड़ा साइन है कि नसें पैरों के बाहर निकलती हुई सी प्रतीत होती हैं.
- ये नसें नीली, बैंगनी या गहरे हरे रंग की नजर आती हैं.
- इन नसों में दर्द होने लगता है.
- इन नसों के आस-पास की त्वचा हल्की नजर आती है.
- नसों में खुजलाहट महसूस होती है.
- नसें सूज जाती हैं और इनमें दर्द भी होता है.
क्यों होती है वेरिकोज वेन्स की दिक्कत
वेरिकोज वेन्स की दिक्कत होने का एक बड़ा कारण है ब्लड प्रेशर. ब्लड प्रेशर बढ़ने से नसें डैमेज होने लगती हैं. इससे नसें मुड़ने लगती हैं और बड़ी होना शुरू हो जाती हैं. इसके अलावा, बहुत ज्यादा देर तक बैठने या खड़े रहने से भी वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है.
वेरिकोज वेन्स किन लोगों को हो सकती हैं
- जिन लोगों की उम्र ज्यादा होती है उन्हें वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं.
- परिवार में अगर किसी को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हुई हो तो और किसी को भी वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं.
- बहुत ज्यादा वजन होना वेरिकोज वेन्स के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है.
- गर्भावस्था में वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है.
- बहुत ज्यादा लंबे समय तक खड़े रहने वाले या बैठे रहने वाले लोगों को वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो जाती है.
- धूम्रपान करने पर वेरिकोज वेन्स का खतरा बढ़ सकता है.
वेरिकोज वेन्स का क्या इलाज है
वेरिकोज वेन्स के इलाज में लाइफस्टाइल में बदलाव पर जोर दिया जाता है. इसके अलावा, डॉक्टर लिगेशन, स्ट्रिपिंग, स्क्लेरोथेरैपी और फ्लेबेक्टॉमी जैसै ट्रीटमेंट्स कर सकते हैं.
वेरिकोज वेन्स से बचने के लिए क्या करना चाहिए
- बहुत ज्यादा देर तक खड़े रहने या बैठे रहने से परहेज करना चाहिए.
- कम नमक वाली चीजें खानी चाहिए.
- बैठे हुए अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं और आगे की तरफ खीचें.
- हेल्दी वेट मैनेज करने की कोशिश करें.
- अपने पैरों को मोड़कर या आलती-पालती में बैठने के बजाय सामने की तरफ फैलाकर बैठें.
यह भी पढ़ें – पैरों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हैं? डॉक्टर ने बताया आर्टरीज ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये 4 Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines