Varicose Veins Exercise: वेरिकोज वेन्स एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसें असामान्य रूप से फूली हुई, उभरी हुई और मुड़ी हुई नजर आने लगती हैं. इसमें नसों की रंगत भी बदल जाती है और पैरों पर ये नसें मकड़ी के जाले की तरह बैंगनी और नीली नजर आने लगती हैं. ये स्थिति ज्यादातर पैरों पर नजर आती है. ऐसे में वेरिकोज वेन्स होने पर पैरों में दर्द रहने लगता है और व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत आ सकती है. इसीलिए वेरिकोज वेन्स कम करने में योगा एक्सपर्ट रजत की बताई एक्सरसाइज आपके काम आएंगी. यहां जानिए वो कौन सी एक्सरसाइज हैं जिन्हें बैठे-बैठे करने पर ही आपको वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) से छुटकारा मिल सकता है.
वेरिकोज वेन्स में करें ये एक्सरसाइज
योगा एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसी कुछ एक्सरसाइज हैं जो वेरिकोज वीन्स की दिक्कत में राहत देने का काम करती हैं. आप भी इन एक्सरसाइज को रोजाना कर सकते हैं. इनसे पैरों की मूवमेंट बढ़ती है जिससे नसों में खून दौड़ता है और शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है और वेरिकोज वीन्स ठीक होने लगती हैं.
अप एंड डाउन स्ट्रेच
बैठे-बैठे ही एक पैर को नीचे लेटाकर रखें और दूसरे को जांघ से पकड़कर ऊपर करें और घुटनों से मोड़ते हुए पहले नीचे लेकर आएं और फिर ऊपर लेकर जाएं. ऐसा 3 सेट्स में 15 से 20 बार दोनों पैरों से बारी-बारी से करें.
ग्रैस्पिंग
इस एक्सरसाइज के लिए एक पैर को लेटाकर रखें और दूसरे को घुटनों से मोड़कर रखें. अब घुटनों से जो पैर ऊपर है उसके पंजे को अंदर की तरफ मोड़ें और बाहर करें. यह 20 से 30 बार करें.
एंकल इंवर्जन
यह एक्सरसाइज करने के लिए दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाकर रखें. इसके बाद अपने पंजों को अंदर की तरफ मोड़कर एंकल्स को अंदर की तरफ खींचे और फिर सामान्य हो जाएं. इस एक्सरसाइज के 20 से 30 रेप्स करें यानी इसे 20 से 30 बार करें.
खड़े होकर कर सकते हैं ये एक्सरसाइज
हील टो रेज – यह एक्सरसाइज आपको खड़े होकर करनी होगी. इसके लिए खड़े हो जाएं और बारी-बारी पहले अपने पंजे उठाएं और फिर अपनी एड़ियां.
टो वॉकिंग- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने पंजे पर खड़े होकर आगे की तरफ चलना है. इस एक्सरसाइज को टो वॉकिंग (Toe Walking) कहते हैं.
यह भी पढ़ें – पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines