Valley Fever Symptoms: फैली नई बीमारी जिसमें कोरोना जैसे संकेत, बढ़ते जा रहे मरीज

Valley Fever: वैली फिवर एक प्रकार का इंफेक्शन है जो सांस के माध्यम से शरीर में फैलता है। यह कैलिफोर्निया में तेजी से फैल रहा है। इस बीमारी में फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याएं होती हैं। जानिए, क्या है यह बीमारी।

valley fever symptoms

valley fever symptoms

Valley Fever: कैलिफोर्निया में इन दिनों एक बीमारी तेजी से फैल रही है। इसका नाम है वैली फिवर। दरअसल, यहां राज्य में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां 5 लोगों को वैली फिवर होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद पार्टी के होस्ट ने अन्य सभी लोगों को इससे सावधान रहने और खुद की जांच के आदेश दिए थे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में लगभग 20,000 लोगों ने शिरकत की थी। इस घटना के बाद राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी सभी लोगों को लेकर एक सूचना जारी की है कि बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसी कोई समस्या हो तो सावधानी बरतें, हालांकि, यह बीमारी संक्रामक नहीं है। यह बीमारी एक से दूसरे में नहीं फैलती है।जानिए क्या है यह बीमारी, ऐसे होते हैं लक्षण।

विज्ञापन

क्या है Valley Fever

यह एक फंगल संक्रमण है जो शरीर में सांस के जरिए अंदर जाता है। इसमें ऐसा होता है कि अगर इंसान संक्रमित धूल-मिट्टी में सांस लेता है तो इसका शिकार हो सकता है। इसके वायरस का नाम कोक्सीडिओडोमाइकोसिस या कोक्सी है। यह फंगस गंदगी में ही पैदा होता है। कैलिफोर्निया में पिछले साल इसके 9,000 मामले थे जबकि इस साल जुलाई तक ही 5,000 मामले सामने आ चुके थे। वैली फिवर कैलिफोर्निया में पतझड़ के मौसम में संक्रमण फैलने के मामले सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा बदलता मौसम भी इसका कारण होता है।

विज्ञापन

ऐसे होते हैं इसके लक्षण

  • सिरदर्द
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • शरीर पर दागदार दाने
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • खांसी
  • थकान
valley fever symptoms

valley fever symptoms

विज्ञापन

क्या घातक है यह बीमारी?

हालांकि, इस बीमारी के मामले ज्यादा हैं लेकिन इसे घातक या जानलेवा बीमारी की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इसके शुरुआती लक्षण आम फ्लू जैसे होते हैं। यह दुर्लभ है मगर शुरुआती लक्षणों के साथ जानलेवा नहीं है। इसमें खतरे की घंटी तब बजती है जब कोक्सीडिओडोमाइकोसिस वायरस शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हार्ट, हड्डियों या त्वचा में फैल जाता है। इससे मौत होने की संभावना को मात्र 1% ही माना गया है।

कैलिफोर्निया हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार इस बीमारी से कुछ लोग 1 से तीसरे सप्ताह के बीच खुद ही ठीक हो जाते हैं। कुछ मामले जिनमें 60 साल और उससे ज्यादा के लोग शामिल हैं, उन्हें इसके चलते मृत्यु का खतरा रहता है। इसके अलावा जो लोग सांस की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सावधान रहना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे इस बीमारी से करें बचाव?

  • ज्यादा गंदगी भरी, धूल वाली जगहों से दूरी बनाएं।
  • एन95 मास्क पहनें (N 95)।
  • धूल मिट्टी को घर में जमा न होने दें। इसके लिए आंधी उड़ते समय घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।
  • घर में एयर फिल्टर लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ