Vajan Badhne Ke Karan: वजन कम करने के लिए जरूरी है अपनी डाइट पर ध्यान देना, क्योंकि ज्यादा खाने से वजन बढ़ने की शिकायत होने लगती है. इसलिए ज्यादातर लोग कम खाना शुरू कर देते हैं. डाइटिंग करते हैं और तला हुआ छोड़ देते हैं, लेकिन इसके बावजूद वजन कम नहीं होता. लाख कोशिशों के बाद लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते. AIIMS के डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि वजन कम होना सिर्फ कम खाने पर निर्भर नहीं करता, बल्कि शरीर की मेटाबॉलिज्म, हार्मोन, नींद और लाइफस्टाइल भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में अगर आप कम खाने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं. ऐसे ही 5 बड़े कारण जिनकी वजह से वजन कम होने में दिक्कत आती है और ये क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों का पेट अच्छा रखने के लिए क्या खिलाना चाहिए? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया बच्चे को क्या खिलाएं क्या नहीं
कम खाने के बाद वजन बढ़ने के 5 कारण
मेटाबॉलिज्म धीमा होना- अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा है तो शरीर कैलोरी धीरे-धीरे बर्न करता है. कई बार लंबे समय तक बहुत कम खाना खाने से भी मेटाबॉलिज्म स्लो रहता है. इसलिए सिर्फ भूखे रहने के बजाय संतुलित डाइट लेना जरूरी है.
नींद की कमी होना
अगर आप पूरी नींद नहीं ले रहे हैं तो आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, नींद लेना भी वजन बढ़ने या वजन कम ना होने का बड़ा कारण बन सकता है. जब आप ठीक से नहीं सोते तो शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं.
ज्यादा स्ट्रेस लेना
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस भी वजन को प्रभावित करता है. ज्यादा तनाव होने पर शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. यह हार्मोन शरीर में फैट जमा करने का काम करता है, खासकर पेट के आसपास. इसलिए वजन कम करने के लिए मानसिक तनाव को कम करना भी जरूरी है.
फिजिकल एक्टिविटी की कमी
सिर्फ कम खाना खाने से वजन कम नहीं होता, इसके साथ शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है. अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, तो कैलोरी बर्न नहीं हो पाती. इसलिए अपने रूटीन पर ध्यान दें और रोजाना 30 मिनट तक चलें.
छिपी हुई हेल्थ प्रॉब्लम
कई बार कुछ हेल्थ समस्याएं भी वजन कम होने में बाधा बनती हैं. इसलिए अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना बहुत जरूरी है. अगर काफी कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से बात करें और नियमित इलाज करवाएं.
क्या करना चाहिए?
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सिर्फ कम खाना ही काफी नहीं है बल्कि इसके लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज और स्ट्रेस कंट्रोल भी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- तनाव में कभी ना खाएं ये 5 चीजें, डाइटीशियन ने बताया स्ट्रेस को बढ़ा देते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines