Vaccine for Brain Cancer : ब्रेन ट्यूमर अब लाइलाज नहीं रहेगा। अमेरिका के वैज्ञानिक एक ऐसी वैक्सीन तैयार कर रहे हैं जो इस ट्यूमर को खत्म कर देगी। पहले फेज में इस वैक्सीन का कुछ लोगों पर ट्रायल किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। इस ट्रायल के दौरान वैक्सीन ने ट्यूमर पर 48 घंटे में ही असर दिखाना शुरू कर दिया। वैक्सीन का दूसरा ट्रायल जल्दी किया जाएगा। पूरी तरह सफल होने के बाद इस वैक्सीन को मार्केट में उतारा जाएगा।
खतरनाक है यह ब्रेन कैंसर
ब्रेन ट्यूमर की वजह से मरीज को ब्रेन कैंसर हो जाता है। यह कैंसर कई तरह का होता है। इसी में एक कैंसर का नाम Glioblastoma Multiforme है। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं है। इसकी वजह से कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह कैंसर दिमाग या रीढ़ की हड्डी में होता है।
Brain Tumour के इलाज के लिए वैक्सीन का पहला ट्रायल सफल रहा है
सफल रहा पहला ट्रायल
इस वैक्सीन को अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इसका पहला ह्यूमन ट्रायल हो चुका है, जो पूरी तरह सफल रहा। यह ट्रायल चार लोगों पर किया गया था। वैज्ञानिकों ने देखा कि वैक्सीन के बाद उन लोगों की इम्यूनिटी तेजी से बढ़ने लगी। साथ ही इसने कैंसर की कोशिकाओं को पहचानकर उनसे लड़ना शुरू कर दिया। यही नहीं, इसने ब्रेन ट्यूमर को भी बढ़ने से रोक दिया। दूसरा ट्रायल 24 लोगों पर जल्दी ही किया जाएगा। इसका तीसरा ट्रायल नहीं किया जाएगा और इसे सीधे मार्केट में उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें : क्या आपने भी लगवाई है Covishield वैक्सीन? जानें- क्या पड़ सकता है असर
48 घंटे में ही दिखा दिया असर
यह वैक्सीन ट्रायल के तौर पर जिन चार लोगों को लगाई गई, उन पर इसने 48 घंटे में ही असर दिखाना शुरू कर दिया। यूनिवर्सिटी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन लगने के दो दिन बाद ही ट्यूमर की कोशिकाएं खत्म होना शुरू हो गईं। उन्होंने कहा कि यह जितनी तेजी से हुआ, वह चौंकाने वाला था। उम्मीद है कि लोगों को इस दुर्लभ बीमारी से मुक्ति मिलेगी और वे सही हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Cancer Vaccine: तो अब वैक्सीन से हो जाएगा स्किन कैंसर का इलाज! न कीमोथेरेपी करानी होगी न सर्जरी
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines