ब्लड टेस्ट के लिए अब सैंपल देने की जरूरत नहीं, अनोखे बायोसेंसर का आविष्कार

बीएचयू यूनिवर्सिटी द्वारा एक नया और अनोखा बायोसेंसर का आविष्कार किया गया है, जिसकी मदद से बिना खून के नमूने लिए भी ब्लड टेस्ट किया जा सकेगा। इससे डीएनए और बायोमार्कर टेस्ट किया जा सकेगा। बता दें कि इस बायोसेंसर की मदद से पेट्रोल और डीजल में मिलावटी रसायनों की पहचान की जा सकती है। इस डिवाइस की कीमत भी कम और आम लोगों की पहुंच तक है।

BHU_78bf3d

चिकित्सा के क्षेत्र में कई नए बदलाव आ रहे हैं, जहां बिना खून के सैंपल लिए भी रक्त परीक्षण (ब्लड टेस्ट) किया जा सकेगा। यह परीक्षण भविष्य में विभिन्न गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर, दिल का दौरा और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने में सक्षम होगा। काशी विश्वविद्यालय के साइंटिस्टों ने एक नए डिवाइस को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से सिर्फ सेहत को लाभ नहीं होगा बल्कि पर्यावरण को भी होगा। जी हां, आपको बता दें यह एक बायोसेंसर है, जो खून की जांच बिना सैंपल के कर सकेगा और पेट्रोल-डीजल में मिलावटी रसायनों की भी पहचान करेगा।

विज्ञापन

बीमारियों का लगाएगा पता

इस नए डिवाइस की मदद से खून लिए बिना भी DNA और बायोमार्कर टेस्ट भी संभव हो सकेगा। इस डिवाइस की मदद से शरीर में यूरिक एसिड के स्तर की जांच कर सकेंगे। हीमोग्लोबिन काउंट से लेकर हार्ट डिजीज और स्किन प्रॉब्लम्स और कैंसर के बारे में भी पता लग सकेगा। हालांकि, और भी कई बीमारियों के बारे में इस डिवाइस की मदद से पहचान की जा सकती है, जो काफी मददगार होगी देश के स्वास्थ्य भविष्य के लिए। मगर कुछ टेस्ट के लिए खून के सैंपल की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

किफायती दाम

इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 100 से 150 रुपये तक है। इस सेंसर वाले डिवाइस को पेटेंट भी मिल चुका है। डिवाइस से निकलने वाली रोशनी से जांच होती है और हानिकारक तत्वों की पहचान होती है। डिवाइस की कीमत होने की वजह से ही यह आम लोगों तक आसानी से पहुंच सकेगा तथा इसकी मदद से हर कोई अपनी सेहत का ब्यौरा ले सकता है। इससे ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर आदि जैसे टेस्ट के लिए अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

क्या बोले एक्सपर्ट?

इस शोध में प्रोफेसर विवेक सिंह शामिल थे, जो बताते हैं कि डिवाइस की प्रोडक्शन के लिए कई कंपनियों से बात चल रही है। जल्द ही यह लोगों की रोजमर्रा के कामों के लिए सस्ता और सुरक्षित समाधान बनकर मिलेगा। अन्य प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद बताते हैं कि यह आम लोगों की जरूरत के मुताबिक ही विकसित किया गया है। लोग घर बैठे ही बिना खून की बूंद लिए डीएनए, प्रोटीन, एंटीबॉडी और एंटीजन इंटरैक्शन और बैक्टीरिया की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ