UP News: सर्दी की शुरुआत के साथ ही अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) और दिल से जुड़ी समस्याओं (Heart-Related Problems) के मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
एक मीडिया सर्वेक्षण में पाया कि लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) और राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS) में नवंबर से स्ट्रोक के मामलों में 50% की वृद्धि देखी जा रही है। बताया गया है कुछ इसी तरह का आंकड़ा बाकी जिलों में भी है।
और पढ़िए – Amla Benefits: सर्दियों में इस तरह करिए आंवले का सेवन, बीमारियां होगी दूर, मिलेंगे गजब के फायदे
50% मरीजों का हुआ इजाफा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि केजीएमयू में नवंबर से रोजाना स्ट्रोक के औसतन छह मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब यह संख्या 10-12 के आसपास हो गई है। इसी तरह आरएमएलआईएमएस में तीन मामलों के औसत से यह आंकड़ा 5-6 हो गया है।
इसके अलावा दिल के मरीजों की संख्या में भी 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे पहले केजीएमयू में एक दिन में हार्टअटैक के 12-14 मामले सामने आते थे, जो अब 16-18 हो गए हैं। इसी तरह आरएमएलआईएमएस में रोजाना मामले पांच से सात मामले सामने आ रहे हैं।
और पढ़िए – Health News: सर्दियों में इसलिए करना चाहिए अदरक का सेवन, इन पांच समस्याओं से मिलती है निजात
सर्दियों में इस प्रकार की होती है परेशानियां
चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो तापमान में अचानक हुई गिरावट ने सांस संबंधी संक्रमण और रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने की शिकायत होती है, जिससे ब्लडप्रेशर में वृद्धि होती है। इससे लोगों को ब्रेन हैमरेज, इस्केमिक (क्लॉट) स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने और धमनी में रुकावट होने का खतरा है। उन्होंने बताया कि हृदय रोग और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अपनी दवाओं की खुराक के बारे में परामर्श करनी चाहिए।
इस उम्र के लोग रहे सावधान
केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के फेकल्टी मेंमर प्रोफेसर रवि उनियाल ने बताया कि यदि कोई पहले से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित है और 40 वर्ष से ज्यादा आयु का है, विशेष रूप से सिरदर्द रहता है, उन्हें सर्दियों में डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। अपने ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
38 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines