Uterus Cancer Symptoms In Women: यूटेराइन कैंसर जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर भी कहा जाता है, दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले सबसे कॉमन स्त्री रोग संबंधी कैंसर में से एक है। जबकि इसका जल्दी पता लगने पर सफल उपचार हो सकता है। गर्भाशय कैंसर अक्सर छोटे संकेतों के साथ मौजूद होता है, जिन्हें अन्य स्थितियों के लिए गलत समझा जा सकता है।
अभी हाल ही में अभिनेत्री और बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन फेमस राखी सावंत ने हाल ही में कुछ फोटो से टेंशन में डाल दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल की कुछ समस्याओं के चलते राखी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन अब राखी के पूर्व पति, रितेश सिंह ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए खुलासा किया कि उनके यूट्रस में ट्यूमर है और डॉक्टरों ने कैंसर की आशंका जताई है।
यूटेरस कैंसर क्या है?
यूट्रस का कैंसर तब होता है जब यूट्रस में असामान्य सेल्स विकसित हो जाती हैं और कंट्रोल से बाहर बढ़ने लगती हैं। यूट्रस कैंसर के दो मुख्य प्रकार होते हैं। एंडोमेट्रियल कैंसर यूटेरस (Endometrial Cancer Uterus) की परत में शुरू होता है और सभी मामलों में लगभग 95% होता है और यूट्रस सार्कोमा, जो मांसपेशी टिश्यू में विकसित होता है।
यूट्रस कैंसर के 7 संकेत
- अगर आपको इंटरकोर्स के दौरान दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार ओवरी में ट्यूमर होने की वजह से दर्द हो सकता है।
- जब ट्यूमर बढ़ने लगता है, तो पेट, यूरिनरी ब्लैडर और छोटी आंत पर प्रेशर बढ़ने लगता है और कई बार मल त्याग करने में परेशानी आती है।
- मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना इस कैंसर के लक्षणों में शामिल हो सकता है।
- सांस लेने में परेशानी होना भी कई बार ओवेरियन कैंसर हो सकता है। पेट में लिक्विड पदार्थ बनता है, जो पेट की लाइनिंग में समस्या करता है।
- कुछ महिलाएं नॉर्मल से ज्यादा नींद लेती हैं, तो यह भी एक प्रारंभिक लक्षण हो सकता है।
- पेशाब बार-बार आना, पेशाब में खून आना जैसी समस्याएं हों, तो यह भी एक लक्षण हो सकते हैं।
- कुछ महिलाओं के पीठ के निचले भाग में दर्द रहता है और ऐसा ओवेरियन कैंसर की वजह से होता है।
यूट्रस कैंसर के लक्षण
- मेनोपॉज से पहले पीरियड के बाद वजाइना से ब्लीडिंग।
- मेनोपॉज के बाद वजाइना से ब्लीडिंग।
- पेट के निचले हिस्से में दर्द।
- 40 साल से ज्यादा है तो ज्यादा लंबे समय तक, भारी या बार-बार वजाइना से ब्लीडिंग हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 5 कारणों से हो सकता है पेशाब पीला, न करें 5 संकेत इग्नोर
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines