Using phone in toilet: आजकल लोग हर जगह अपना फोन लेकर जाते हैं फिर चाहे वो टॉयलेट ही क्यों न हो। ये आदत अधिकतर पुरुषों में देखी जाती है। पुरुष घंटों-घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं और वहां बैठकर फोन चलाते हैं। आपको भले ही ये करना बहुत आम लगता हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट में फोन चलाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा करना आपके लिए कितना नुकसानदायक है।
कमर और कंधे में हो सकता है दर्द
लंबे समय तक टॉयलेट सीट में बैठने से आपकी कमर और कंधे अकड़ जाते हैं जिसके कारण आपको दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं इससे आपका पोस्चर भी खराब होता है।
ये भी पढ़ें- इस एक Homemade Drink से पुरुष बढ़ा सकते हैं अपना स्टैमिना, जाने इस ड्रिंक के अन्य फायदे
इंफेक्शन होने का खतरा
टॉयलेट सीट में कई जर्म्स और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और जब आप लंबे समय तक उस सीट पर बैठे रहते हैं तो सारे जर्म्स और बैक्टीरिया आपके शरीर में आ जाते हैं और इससे आपको पेट दर्द और UTI(यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कब्ज का खतरा
टॉयलेट को जर्म्स और बैक्टीरिया का घर कहा जाता है। अगर आप टॉयलेट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो वो बैक्टीरिया आपके फोन पर चिपक जाते हैं और बाद में वो बैक्टीरिया आपके हाथों के जरिए आपके मुंह में चले जाते हैं जिससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर
एक रिसर्च बताती है कि टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले से लोग टॉयलेट में किसी विषय पर चिंतन करते थे या प्लान बनाते थे लेकिन अब वो फोन चलाने में ही सारा समय खराब कर देते हैं। जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता कम होने लगती है।
ये भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं कि आपको फूड एलर्जी है, जानें क्यों होती है बीमारी? कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
13 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
16 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines