Health tips: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का नारियल तेल जो खाना बनाने के लिए उपयोग तो किया ही जाता है साथ ही सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है. पतंजलि नारियल तेल में फैटी एसिड, लॉरिक एसिड और विटामिन ई जैसे गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं ,जो खाना पचाने में मदद करते हैं. इसको ताजे नारियल से तैयार किया जाता है. पतंजलि नारियल तेल में किसी भी प्रकार का केमिकल, रंग या सुगंध नहीं मिलाया गया है.
कैसे बनता है पतंजलि नारियल तेल?
पतंजलि नारियल तेल में ताजे नारियल का इस्तेमाल किया गया है. यह तेल ठंडे (cold pressed) प्रेस तकनीक से तैयार किया जाता है. इस विधि नारियल के पोषक तत्व और सुगंध को बरकरार रखा जाता है.
---विज्ञापन---
क्या बनाता है इस तेल को खास?
यह तेल अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है. पतंजलि नारियल तेल की खासियत यह भी है कि यह तेल तीन तरह से इस्तेमाल किया जाता है. पतंजलि नारियल तेल में कई प्रकार के भोजन बनाए जा सकते हैं. यह तेल सभी प्रकार की स्किन और बालों के लिए उपयुक्त है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़े -पतंजलि का शुद्ध गाय का घी है गुणों से भरपूर, रोज खाने से सेहत को मिलते हैं इतने फायदे
पतंजलि नारियल तेल के फायदे
खाना बनाने में फायदेमंद -इसमें मौजूद मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MTCs ), जो खाने को जल्दी पचाता है और तुरंत ऊर्जा देता है. लॉरिक एसिड्स, शरीर में खराब वायरस से बचाता है और दिल के लिए सुरक्षित माना जाता है. विटामिन ई, खाने को ऑक्सीडाइज होने से बचाता है. सैचुरेटिड फैट्स, उच्च तपमान पर भी तेल को खराब नहीं होने देते है. पतंजलि नारियल तेल में नेचुरल सुगंध होती है जो खाने के स्वाद को और भी बेहतर बनाती है.
हड्डीयों को बनाता है मजबूत- इसमें मौजूद MTCs तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
बालों को देता है पोषण- बालों को झड़ने से रोके और जड़ों को मजबूत बनाए. रूखे और बेजान बालों को नेचुरल नमी दे. बालों की शाइन को बढ़ाने में मदद करे.
स्किन को करें मॉइस्चराइज- यह तेल त्वचा कि ड्राइनेस को कम करके मॉइस्चराइज करे. झुर्रियों को कम करने में मदद करे.
बच्चों के लिए फायदेमंद – पतंजलि नारियल तेल बच्चों की मालिश के लिए बहुत उपयोगी है. इससे बच्चों की त्वचा कोमल और मुलायम रहती है.
ये भी पढ़े-बालों से लेकर पेट की हर समस्या को दूर करेगा पतंजलि आंवला जूस, जानें पीने का सही तरीका और समय