Protein in Urine: पेशाब में प्रोटीन की मात्रा का पता होना बहुत जरूरी है, इससे आपकी सेहत के बारे में पता चल जाता है। पेशाब में प्रोटीन का लेवल ज्यादा है या कम होने का पता होना चाहिए।
यूरीन में प्रोटीन होना एक नॉर्मल प्रॉब्लम होती है और ये किसी भी उम्र में हो सकती है। प्रोटीन के संकेत का मतलब है आपको किडनी की समस्या है, जिसकी जितनी जल्दी पहचान हो पाए, उतना अच्छा है। पेशाब में प्रोटीन ज्यादा होने के लक्षण भी दिख जाते हैं, आइए जानें कैसे नजर आते हैं इसके लक्षण..
यूरिन में प्रोटीन होने के लक्षण
यूरिन में बहुत ज्यादा झाग आना
जब पेशाब में ज्यादा प्रोटीन होता है और किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है, तो इसके कारण यूरिन में झाग बनता है। अगर झागदार पेशाब आ रहा है, तो यह यूरिन में प्रोटीन का संकेत हो सकता है।
बार-बार यूरिन आने की समस्या
अगर बार-बार पेशाब आ रहा है, तो यह किडनी में खराबी का संकेत हो सकते हैं। क्योंकि किडनी में प्रोटीन ज्यादा होने पर वो यूरिन के जरिए बाहर आता है। ऐसी कंडीशन में पेशाब को ज्यादा देर तक कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है।
थकान और कमजोरी
अगर आप हर समय कमजोरी और थकान महसूस करते हैं, तो यह लक्षण भी प्रोटीन निकलने का संकेत हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति हर समय थका-थका और कमजोरी महसूस करता है।
मसल्स में दर्द
मसल्स को बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। जब पेशाब के साथ प्रोटीन बाहर चला जाता है तो शरीर को भरपूर प्रोटीन नहीं मिलता है, इसके कारण मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है।
हाथ-पैर में सूजन आना
किडनी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर करने में हेल्प करती है। जब किडनी सही से काम नहीं करती है, तो इससे शरीर में गंदगी जमा होने लगती है। इसके कारण सूजन आती है।
भूख में कमी आना
किडनी में गड़बड़ी की वजह से शरीर में वेस्ट प्रोडक्टस जमा होते हैं और इसके ज्यादा होने पर भूख में कमी आने लगती है। इस कंडीशन में हर समय ऐसा महसूस होता है कि पेट भरा-भरा सा लगता है।
चेहरे पर सूजन होना
चेहरे या आंखों के आस-पास आने वाली सूजन भी यूरिन के साथ प्रोटीन आने का संकेत हो सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो बड़ी मात्रा में प्रोटीन लीकेज होता है और इसलिए आंखों के आसपास लिक्विड पदार्थ जमने लगता है और सूजन आती है।
ये भी पढ़ें- बार-बार बोलने या बड़बड़ाने की आदत को न करें नजरअंदाज!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
9 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines