Uric Acid Badhne Ke Lakshan: यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक वेस्ट प्रोडक्ट है या कहें गंदगी है जिसे किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती है. खानपान में प्यूरिन नाम का केमिकल होता है. प्यूरिन खाने की चीजों के अलावा शरीर में भी बनता है. इस प्यूरिन को शरीर तोड़ने लगता है जिससे यूरिक एसिड बनता है. इसे ही किडनी फिर बाहर करती है. लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब यूरिक एसिड शरीर में जरूरत से ज्यादा बनने लगता है और गुर्दे इसे ठीक तरह से शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं. इससे खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है. बढ़े हुए यूरिक एसिड से असहनीय दर्द, सूजन और त्वचा के लाल पड़ने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं जिसे गाउट (Gout) कहते हैं. ऐसे में यहां जानिए यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण (Uric Acid Symptoms) नजर आते हैं और कैसे पहचाना जा सकता है कि यूरिक एसिड बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें – Ear Wax: कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? जानिए कान के मैल को निकालने के लिए कौन सा तेल डालना चाहिए
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण
जोड़ों में दर्द
यूरिक एसिड बढ़ने पर इसके क्रिस्टल्स शरीर के जोड़ों में जमना शुरु हो जाते हैं. इन क्रिस्टल्स के जोड़ों में जमने से घुटनों के जोड़ों और हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द रहने लगता है. खासकर पैर के अंगूठे में दर्द महसूस होता है.
सूजन और लालिमा
दर्द के साथ ही प्रभावित जोड़ सूज जाते हैं. इस सूजन के कारण ही प्रभावित जोड़ लाल नजर आने लगते हैं.
अकड़न होना
यूरिक एसिड बढ़ने के कारण हड्डियों में अकड़न रहने लगती है. हाथ-पैरों के जोड़ ठीक तरह से नहीं हिलते हैं और लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने पर ये जोड़ अकड़ जाते हैं.
त्वचा पर गांठें
हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) में त्वचा पर गांठें नजर आ सकती हैं. इसमें शरीर के जोड़ों और कानों के आस-पास सख्त गांठें बनने लगती हैं. इन गांठों को टॉफी कहा जाता है.
पेशाब से जुड़ी दिक्कतें
यूरिक एसिड बढ़ने पर पेशाब से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. बार-बार पेशाब करने की इच्छा हो सकती है या पेशाब में खून आने लगता है.
हो सकती है पथरी
यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर पथरी हो सकती है और शरीर पर पथरी के लक्षण नजर आ सकते हैं. पीठ के निचले हिस्से पर या पेट के किनारे पर तेज दर्द हो सकता है.
किन चीजों में सबसे ज्यादा होता है यूरिक एसिड
- लाल मीट और कलेजी
- मछली जैसे सीफूड
- दालें जैसे उड़द की दाल और बीन्स जैसे राजमा
- मीठी कोल्ड ड्रिंक्स या एडेड शुगर वाले जूस
- शराब, बीयर.
यूरिक एसिड कम करने के घरेलू उपाय
- यूरिक एसिड कम करने के लिए पानी ज्यादा पिएं. पानी पीने पर किडनी यूरिक एसिड को बेहतर तरह से फिल्टर कर पाती है.
- सेब का सिरका लेकर उसे बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर पिया जाए तो इससे यूरिक एसिड कम होने में मदद मिलती है.
- नींबू पानी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जिससे यूरिक एसिड लेवल कम होता है. ऐसे में नींबू पानी पीने पर फायदा मिलता है. गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं.
यह भी पढ़ें – रातोंरात मुंह के छालों से कैसे छुटकारा पाएं? जानिए क्या लगाने पर कम हो जाएंगे छाले, मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines