High Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ना एक नॉर्मल प्रॉब्लम होती जा रही है। शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है तो ये आपकी इम्यूनिटी पर असर करता है। अगर इम्यूनिटी कमजोर होती है तो कई बीमारियां आपको घेर लेती हैं। आपका पूरा सिस्टम खराब हो जाता है, जैसे- शरीर में यूरिक एसिड क्रिस्टल्स में बदलकर उंगलियों के जॉइंट में रह जाता है और ज्यादा दर्द होता है।
ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए ज्यादातर दवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी फायदा मिलता है और कभी नहीं मिलता है। इसलिए कभी-कभी दवा से ज्यादा औषधीय मसाले आपके काम आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी औषधीय मसाले आपके काम आ सकते हैं..
पुनर्नवा काढ़ा (Punarnava Kadha)
यह अपने औषधीय गुणों के अनुसार जोड़ों में सूजन को कम करता है। जब यूरिक एसिड ज्यादा होता है, तो जोड़ों में सूजन होती है जो लिक्विड पदार्थ के कारण होती है। पुनर्नवा के जरिए पेशाब के माध्यम से वेस्ट प्रोडक्ट को बाहर निकालता है। इसमें तरल पदार्थ को निकालने के कुछ बेहतरीन गुण हैं। इसके रेगुलर पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
गुगुल (Gugul)
गुगुल के कई प्रकार हैं जिन्हें मिलाकर कई दवाएं बनती हैं। आयुर्वेद में इसे पेनकिलर माना जाता है क्योंकि यह जोड़ों के आसपास दर्द, सूजन को कम करता है और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है।
गुडुची (Guduchi)
यह बढ़े हुए यूरिक एसिड के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह शरीर में पित्त को कम करता है। यह आपके शरीर में पित्त के साथ-साथ वात दोष को बैलेंस करने और खून में यूरिक एसिड को कम करने में हेल्प मिलती है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है। गुडुची से अमृतादि गुग्गुल बनाया जाता है जो यूरिक एसिड के लेवल के लिए सबसे अच्छा काम करता है।
मुस्ता जड़ी बूटी (Musta Herb)
इस कंडीशन को कंट्रोल करने के लिए यह एक असरदार जड़ी बूटी है। आप मुस्ता का पाउडर ले सकते हैं, इसे रात भर भिगोने के बाद पानी में उबालकर छानें और पिएं।
शुंठी और हल्दी पाउडर (Shunthi and Turmeric)
दोनों को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाले जगह पर लगाने से जोड़ों में होने वाला दर्द कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में होती हैं ये 3 बीमारियां! जानें इसके कारण और बचाव
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
5 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
9 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
10 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
12 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines