Uric Acid Badhne Ke Lakshan: हाई यूरिक एसिड एक तरह का वेस्ट पदार्थ है जिसे शरीर फिल्टर करके निकाल देता है. प्यूरिन से भरपूर फूड्स खाने पर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है. लेकिन, यूरिक एसिड शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो शरीर इसे फिल्टर करके नहीं निकाल पाता और यूरिक एसिड (High Uric Acid) के क्रिस्टल्स शरीर में फैल जाते हैं और अलग-अलग हिस्सों में जमने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों की पहचान करके यूरिक एसिड बढ़ाने वाले फूड्स से परहेज किया जा सकता है.
यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण हैं
- यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स शरीर के जोड़ों में जमने लगते हैं. इससे घुटनों, पैरों की उंगलियों और हाथ की उंगलियों में यूरिक एसिड जमने से सूजन आ जाती है और दर्द रहने लगता है.
- यूरिक एसिड किडनी में पथरी (Kidney Stone) की वजह बन सकता है. पथरी होने पर किडनी में दर्द होने लगता है और यूरिन पास करने में परेशानी होती है.
- जोड़ों में जलन महसूस होने लगती है और तकलीफ होती है.
- पैरों के पंजे सूज जाते हैं और गाउट (Gout) हो जाता है. इसमें पंजे की हड्डी बाहर की तरफ निकली हुई नजर आती है.
- स्किन के अंदर गांठें बनने लगती हैं. इनमें ज्यादातर दर्द नहीं होता है.
- स्किन सेंसिटिव होने लगती है और थोड़ा सा भी छूने पर दर्द महसूस होता है.
यह भी पढ़ें- गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 3 महीने से ज्यादा टिकी यह दिक्कत हो सकती है Throat Cancer का संकेत
यूरिक एसिड बढ़ने के क्या कारण हैं
प्यूरिन से भरपूर खाना – अगर आपकी डाइट में प्यूरिन से भरपूर फूड्स ज्यादा हैं तो आपको यूरिक एसिड बढ़ने की दिक्कत हो सकती है. इनमें सोडा, लाल मीट और सार्डिन मछली भी शामिल है.
मोटापा – यूरिक एसिड बढ़ने की एक वजह मोटापा भी है. इससे हाइपरयूरेसेमिया हो सकता है.
एल्कोहल – जो लोग एल्कोहल का सेवन ज्यादा करते हैं उनका यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
जेनेटिक्स – अगर परिवार में किसी को यूरिक एसिड से जुड़ी दिक्कतें रही हैं तो व्यक्ति को हाई यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है.
मेडिकल कंडीशन – किडनी की दिक्कत हो या फिर डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो तो यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
पानी की कमी – शरीर में पानी की कमी होना भी यूरिक एसिड बढ़ने का एक बड़ा कारण है.
एक्टिव लाइफस्टाइल ना होना – जिन लोगों का लाइफस्टाइल सिडेंटरी है यानी एक्टिव लाइफस्टाइल नहीं है उनका यूरिक एसिड बढ़ सकता है.
यूरिक एसिड कम करने के घरेलू उपाय
- हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी का भरपूर सेवन किया जाए तो इससे शरीर को यूरिक एसिड फिल्टर करके बाहर निकालने में मदद मिलती हैं.
- प्यूरिन से भरपूर चीजों को डाइट से निकालें. कम से कम प्यूरिन से भरपूर चीजों का सेवन करें. शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से भी बचें.
- नींबू का गर्म पानी यूरिक एसिड कम करने में असरदार है. इसके लिए एक कप गर्म पानी लेकर उसमें आधा नींबू निचोड़कर डालें और मिक्स करके पिएं. इसे सुबह खाली पेट पिया जाए तो यूरिक एसिड कम होता है.
- तुलसी की हर्बल चाय यूरिक एसिड कम करने में मदद करती है. इससे शरीर की इंफ्लेमेशन भी कम होती है.
- चेरीज और बेरीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं और यूरिक एसिड बढ़ने के कारण हुई सूजन को कम करती हैं.
- हाई फाइबर फूड्स हाई यूरिक एसिड को कम करने में असरदार हैं. ओट्स, ब्राउन राइस, गाजर, सेब और अमरूद खाए जा सकते हैं.
- अजवाइन का पानी भी हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए पिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताए Vitamin B12 Deficiency के ब्रेन पर प्रभाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Lung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
43 mins agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
3 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
3 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
18 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
20 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
22 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
23 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines