Urfi Javed: सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहने वाली उर्फी जावेद एकबार फिर से ट्रेंड कर रही हैं। मगर इस बार वह अपने होंठ की वजह से वायरल हो रही हैं। दरअसल, उन्होंने लिप डिजॉल्व करवाने का ट्रीटमेंट लिया था, जिसमें उन्हें एक इंजेक्शन लगा था। इस इंजेक्शन के बाद उनका चेहरा, आंखें और होंठ सूज गए हैं। इस बारे में उर्फी जावेद ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है। बता दें कि कुछ सालों पहले उर्फी ने लिप फिलर्स करवाए थे, जिसके बाद भी उनके होंठ इस तरह दिखने लग गए थे। अब डिजॉल्व करवाने के बाद भी उनका ऐसा हाल हो गया है।
क्या है यह ट्रीटमेंट?
होठों पर इंजेक्शन दो कारणों से लगाया जाता है: एक जिसमें कोई बीमारी या इंफेक्शन होने पर, और दूसरा, किसी भी लिप सर्जरी में। उर्फी ने भी लिप सर्जरी करवाई थी, जिसमें उन्होंने अपने होठों के शेप सुधारने के लिए लिप फिलर्स का ट्रीटमेंट लिया था। इस बार उन्होंने लिप डिजॉल्व का ट्रीटमेंट लिया है। यह ट्रीटमेंट तब लिया जाता है, जब आपकी लिप फिलिंग सर्जरी सही से न हुई हो। इस बार भी उर्फी को इसका इंजेक्शन लेने के बाद होंठ और पूरे चेहरे में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
क्यों होती है सूजन?
इसे मेडिकल टर्म में डर्मल फिलर्स कहते हैं, जिसमें होंठों की सर्जरी के अलावा चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के ट्रीटमेंट शामिल होते हैं, जैसे कि वॉल्यूम इंक्रीज करना, एजिंग के साइंस को घटाना, आइब्रो सेटिंग आदि। सूजन होने की प्रमुख वजह इंजेक्शन के साइड-इफेक्ट्स हैं। हालांकि, ये आम दुष्प्रभाव है कई बार ऐसी सर्जरी करवाने से सूजन, लालिमा और दर्द की समस्या होती है। कई बार इंजेक्शन लगवाने के बाद सही आफ्टर केयर न करने से भी सूजन हो जाती है।
ये भी पढ़ें- क्या होता है इनक्यूबेटर? मशीन की कमी से पाकिस्तान में हुई बच्चे की मौत, कब पड़ती है जरूरत
गंभीर समस्याएं क्या-क्या होती हैं?
यूके बेस्ड डॉक्टर हारून अशरफ, जो कॉस्मेटिक स्पेशलिस्ट हैं, बताते हैं कि होठ या डर्मल सर्जरी के बाद हर बार रिजल्ट पॉजिटिव मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार सूजन, दर्द के अलावा कुछ ऐसी समस्याएं भी हो जाती हैं, जो गंभीर और जानलेवा हो जाती हैं।
एलर्जी रिएक्शन- कभी-कभी हमारपे शरीर को यह इंजेक्शन सूट नहीं करता, जिस कारण एलर्जी हो जाती है।
ब्लड वेसेल ब्लॉकेज- अगर फिलर गलती से किसी नस में चला जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन रुक सकता है। इससे टिशू डैमेज, स्किन डेड और अंधेपन की समस्या भी हो सकती है।
इंफेक्शन- अगर आपने ट्रीटमेंट सही जगह से नहीं करवाई है, तो वहां आपको साफ-सफाई न हो या घटिया सामग्री से संक्रमण हो सकता है।
ग्रेन्युलोमा या गांठें बनना- कभी-कभी ऐसे ट्रीटमेंट्स के बाद स्किन के नीचे छोटी-छोटी कठोर गांठें बनने लगती हैं। ये गांठें भी सही करवाने के लिए कई बार सर्जरी की मदद लेनी पड़ जाती है।
लिप एसिमिट्री- इसके अलावा, दोनों होठों की शेप्स में फर्क आ सकता है, जिसके बाद फिर से सर्जरी करवानी पड़ जाती है, जो और भी ज्यादा हानिकारक हो सकती है।
कैसे कर सकते हैं बचाव?
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लिप फिलर्स या लिप डिजॉल्व जैसी सर्जरी से बचना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो। इसके अलावा, अगर कोई ऐसी सर्जरी करवा रहा है, तो उन्हें आफ्टर केयर पर ध्यान जरूर देना चाहिए। इसमें ट्रीटमेंट के बाद बर्फ से सिकाई, ठंडे वातावरण में रहना और पेनकिलर्स लेने की सलाह दी जाती है। दवा डॉक्टर की सलाह पर लेनी चाहिए।
ट्रीटमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें
- लोकल सैलून या इंस्टाग्राम एड से देखकर किसी भी जगह से सर्जरी न करवाएं।
- सर्जरी करवाने से पहले डॉक्टर के बारे में जान लें।
- अपनी हेल्थ के बारे में अगर आपको कोई बीमारी है या आप कोई दवा लेते हैं या किसी एलर्जी के मरीज है, तो इन सभी जानकारियों को भी शेयर करें।
- प्रेग्नेंसी, ब्रेस्ट फीडिंग या किसी बीमारी में करवाने से बचें।
ये भी पढ़ें- पल्मोनरी फाइब्रोसिस कितनी गंभीर बीमारी है? डॉन डायरेक्टर का इसी से निधन, जानें शुरुआती संकेत
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
5 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
10 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
14 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines