हमारी सेहत पर सबसे ज्यादा असर हमारी लाइफस्टाइल का पड़ता है। अगर हम अपनी जीवनशैली को सही नहीं रखेंगे तो आपको बीमारियों के होने की संभावनाएं तेज हो जाती हैं। लाइफस्टाइल में डाइट, एक्सरसाइज और नींद भी शामिल है। नींद लाइफस्टाइल को सही रखने का सबसे बड़ा टूल होती है। क्या आप जानते हैं अगर हम नींद पूरी नहीं करेंगे तो न्यूरो प्रॉब्लम्स हमें घेर सकती हैं? जी हां, बैड स्लीपिंग साइकिल हमारी सेहत को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर सकती है। हाल ही में आर माधवन के साथ डॉक्टर सिद्धार्थ वैरियर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि ओवरऑल हेल्थ के लिए नींद सबसे जरूरी होती है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया और अच्छी स्लीप साइकिल के लिए क्या करना सही है।
क्या बोले न्यूरो एक्सपर्ट?
डॉक्टर सिद्धार्थ वैरियर मुंबई बेस्ड डॉक्टर और न्यूरो एक्सपर्ट हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि एक चीज जो इन दिनों सबकी लाइफस्टाइल में खराब है, वह चीज है नींद। वे कहते हैं कि सही लाइफस्टाइल की सबसे अच्छी चीज नियमित रूप से सही नींद लेना और खराब चीज अपनी नींद को पूरा न करना है। नींद की कमी हमारी ओवरऑल हेल्थ को इतना डैमेज कर सकती है कि आपको दिमागी बीमारियां हो सकती है। नींद अगर 1 दिन या 2 दिन पूरी नहीं होती है, तो उसे रिकवर किया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक अगर आप 5-6 घंटे सो रहे हैं या फिर अनटाइम स्लीपिंग रूटिन है, तो आपको अल्जाइमर, ब्रेन फॉग और मेमोरी लॉस हो सकता है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे अपनी हेल्थ को अबतक काफी नुकसान पहुंचा चुके होंगे।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
अच्छी नींद के लिए जरूरी टिप्स
डॉक्टर अनुज कुमार कहते हैं कि अगर नींद नहीं आ रही है तो आपको अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव और कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।
1. रात का खाना हल्का रखें और 8 बजे तक डिनर करने की आदत अपनाएं।
2. शाम 5 बजे के बाद चाय-कॉफी पीने से बचें। नशे से दूरी बनाना सबसे सही है।
3. रात के खाने के बाद 15-20 मिनट टहलें। इसके लिए आप छत, बालकनी या सीढ़ी पर ऊपर-नीचे भी कर सकते हैं।
4. सोने जाएं तो एकबार बिस्तर पर लेटने के बाद फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, कम से कम 1 घंटे पहले तक भी फोन का यूज करने से बचें।
5. अपने सोने और जगने के समय को निर्धारित करें और रोजाना उसे फॉलो करें।
6. अगर नींद नहीं आ रही है तो फोन की जगह किताबों का सहारा लें।
7. आप सोने से पहले कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
8 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
12 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
12 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
14 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
16 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
18 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines