खराब लाइफस्टाइल की इस सबसे खतरनाक आदत को न करें नजरअंदाज, ऐसे करें सुधार

भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल को सही रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि हमारा लाइफस्टाइल ही हमें गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा सकता है या उसका मरीज बना सकता है। लाइफस्टाइल में नींद भी शामिल होती है, जिसे अगर हम समय रहते न सुधारे तो गंभीर बीमारियों के घेरे में पड़ सकते हैं।

Unhealthy life style

हमारी सेहत पर सबसे ज्यादा असर हमारी लाइफस्टाइल का पड़ता है। अगर हम अपनी जीवनशैली को सही नहीं रखेंगे तो आपको बीमारियों के होने की संभावनाएं तेज हो जाती हैं। लाइफस्टाइल में डाइट, एक्सरसाइज और नींद भी शामिल है। नींद लाइफस्टाइल को सही रखने का सबसे बड़ा टूल होती है। क्या आप जानते हैं अगर हम नींद पूरी नहीं करेंगे तो न्यूरो प्रॉब्लम्स हमें घेर सकती हैं? जी हां, बैड स्लीपिंग साइकिल हमारी सेहत को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से प्रभावित कर सकती है। हाल ही में आर माधवन के साथ डॉक्टर सिद्धार्थ वैरियर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि ओवरऑल हेल्थ के लिए नींद सबसे जरूरी होती है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या बताया और अच्छी स्लीप साइकिल के लिए क्या करना सही है।

क्या बोले न्यूरो एक्सपर्ट?

डॉक्टर सिद्धार्थ वैरियर मुंबई बेस्ड डॉक्टर और न्यूरो एक्सपर्ट हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि एक चीज जो इन दिनों सबकी लाइफस्टाइल में खराब है, वह चीज है नींद। वे कहते हैं कि सही लाइफस्टाइल की सबसे अच्छी चीज नियमित रूप से सही नींद लेना और खराब चीज अपनी नींद को पूरा न करना है। नींद की कमी हमारी ओवरऑल हेल्थ को इतना डैमेज कर सकती है कि आपको दिमागी बीमारियां हो सकती है। नींद अगर 1 दिन या 2 दिन पूरी नहीं होती है, तो उसे रिकवर किया जा सकता है लेकिन लंबे समय तक अगर आप 5-6 घंटे सो रहे हैं या फिर अनटाइम स्लीपिंग रूटिन है, तो आपको अल्जाइमर, ब्रेन फॉग और मेमोरी लॉस हो सकता है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे अपनी हेल्थ को अबतक काफी नुकसान पहुंचा चुके होंगे।

अच्छी नींद के लिए जरूरी टिप्स

डॉक्टर अनुज कुमार कहते हैं कि अगर नींद नहीं आ रही है तो आपको अपनी दिनचर्या में थोड़े बदलाव और कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए।

1. रात का खाना हल्का रखें और 8 बजे तक डिनर करने की आदत अपनाएं।

2. शाम 5 बजे के बाद चाय-कॉफी पीने से बचें। नशे से दूरी बनाना सबसे सही है।

3. रात के खाने के बाद 15-20 मिनट टहलें। इसके लिए आप छत, बालकनी या सीढ़ी पर ऊपर-नीचे भी कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rise with Nihar (@risewithnihar)

4. सोने जाएं तो एकबार बिस्तर पर लेटने के बाद फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, कम से कम 1 घंटे पहले तक भी फोन का यूज करने से बचें।

5. अपने सोने और जगने के समय को निर्धारित करें और रोजाना उसे फॉलो करें।

6. अगर नींद नहीं आ रही है तो फोन की जगह किताबों का सहारा लें।

7. आप सोने से पहले कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ