Healthy Foods: खानपान में हेल्दी फूड्स को शामिल करना कभी-कभी टास्क जैसा लगने लगता है, खासकर तब जब हर तरफ खाने के एक-एक पोषक तत्व से लेकर कैलोरी तक काउंट की जाती है. सोशल मीडिया पर खासतौर से हर दिन नए वीडियो पोस्ट किए जाते हैं जिनमें रोजमर्रा में खाए जाने वाले फूड्स को सीधेतौर पर अनहेल्दी (Unhealthy Foods) कह दिया जाता है. लेकिन, ये सभी फूड्स सचमुच अनहेल्दी हों ऐसा जरूरी नहीं है. गुवाहाटी मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. जुबैर अहमद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने खानपान की ऐसी 5 चीजों का जिक्र किया है जिन्हें अनहेल्दी कहा जाता है लेकिन असल में ये चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. आप भी जानिए कौन से हैं ये फूड्स.
अनहेल्दी कहे जाने वाले ये फूड्स हैं बेहद हेल्दी | Unhealthy Foods That Are Actually Healthy
चावल
सभी को लगता है कि चावल खाने पर वजन बढ़ता है. लेकिन, सफेद चावल (White Rice) आसानी से पक जाता है, यह ग्लूटन फ्री होता है और सेंसिटिव गट वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है. यह चावल सिर्फ तब शरीर को नुकसान पहुंचाता है जब इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाया जाए वो भी तले हुए या जंक फूड्स के साथ. चावल को हेल्दी तरह से खाने के लिए इसे दाल, सब्जी और दही के साथ खाएं.
यह भी पढ़ें – पोटैशियम कमी कमी से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसे नजर आते हैं Potassium Deficiency के लक्षण
आलू
कहते हैं कार्ब्स आपको मोटा कर सकता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. आलू पोटैशियम, विटामिन सी और रेसिस्टेंस स्टार्च से भरपूर होता है जोकि गट और शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद होता है. डॉक्टर का कहना है कि आपको तले हुए आलू खाने से परहेज करना है. आप उबले हुए या घी से आलू की सब्जी बनाकर आराम से खा सकते हैं.
अंडे का पीला हिस्सा
एग योक यानी अंडे के पीले हिस्से के लिए कहा जाता है कि इससे कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है. लेकिन, अंडे का पीला हिस्सा विटामिन डी, विटामिन बी12 और कॉलिन से भरपूर होता है. कॉलिन दिमाग के लिए और हार्मोन्स के लिए सुपरफूड की तरह काम करता है. स्टडीज का कहना है कि मोडरेट तरीके से यानी कभी-कभार अंडे का पीला भाग खाने में कोई हर्ज नहीं है.
देसी घी
लोग देसी घी को फैटी बोलते हैं जबकि देसी ब्यूटिरेट से भरपूर है. ब्यूटिरेट गट लाइनिंग को हील करता है. इसमें फैट सोल्यूबल विटामिन यानी विटामिन ए, डी, ई और एफ होता है जो हार्मोन बैलेंस में मदद करता है. हालांकि, घी कितनी मात्रा में खाया जा रहा है इसका ध्यान रखना जरूरी है. दिनभर में 1 से 2 चम्मच घी आपके लिए फायदेमंद होगा.
केला
केले के लिए कहा जाता है कि इसमें जरूरत से ज्यादा शुगर होती है. लेकिन, केले पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर पेट की सेहत अच्छी रहती है, साथ ही क्रैंप्स और एंजाइटी कम होती है. आप रोजाना मध्यम आकार का केला खा सकते हैं. ध्यान रखें कि केला जरूरत से ज्यादा पका हुआ ना हो.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – बॉडी में दिख रहे हैं ये 5 साइन तो आज ही करा लें Diabetes का टेस्ट
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
8 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
9 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
10 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
12 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
14 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines