Ultra Processed Foods Impact: हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी ऑयल जैसी चीजों को जब आप रोज की डाइट में शामिल करते हैं, तो डेफिनेटली ये दिल और दिमाग को हेल्दी रखते हैं। इनके साथ अगर आप रोज अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग, चिप्स, पेस्ट्रीज, बिस्कुट खाते हैं तो दिमाग पर इनका खराब असर जरूर होता है।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च में पाया गया कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने से दिमाग के संतुलन बनाने की क्षमता घटती है। इसके अलावा स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। रिसर्च बताता है कि भले ही आप खूब हेल्दी डाइट ले रहे हों, लेकिन अगर आप काफी मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड भी खाते हैं तो ये दिमाग पर असर डालते हैं। दरअसल, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में मिलाए जाने वाले बाहरी तत्व आंतों (Intestines) को प्रभावित करते हैं। इसके चलते आंतों से हानिकारक तत्व रिसकर ब्लड फ्लो में मिल सकते हैं जो दिमाग के काम करने के फंक्शन पर असर करते हैं।
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और उसके नुकसान
क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड?
कोई भी फूड जब वह नेचुरल स्टेज में रहता है तो उसे अनप्रोसेस्ड फूड कहते हैं। जैसे कि गाजर, सेब, कच्ची सब्जियां, अनाज आदि। जब उनकी प्रोसेसिंग की जाती है तो उनका नेचुरल रूप थोड़ा बदलता है। इसके लिए नमक, शुगर, तेल जैसी दो से तीन सामग्रियां मिलाई जाती हैं। इससे उन्हें अधिक समय तक सेफ रखा जा सकता है, लेकिन जब स्वाद के लिए आर्टिफिशियल कलर, प्रिजर्वेटिव, फैट, नमक, शक्कर जैसी कई सामग्रियां मिला दी जाती हैं तो वह अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड बन जाता है।
दिमाग पर कैसे असर डालता है
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड मुख्य रूप से प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट से बने होते हैं जो खाने के तुरंत बाद ही नॉर्मल शुगर में टूट जाते हैं। इस बढ़ी हुई शुगर के कारण इंसुलिन झटके से बढ़ती है, जिससे दिमाग की सेल्स का सामान्य कार्य प्रभावित होता है। इनसे मेटाबॉलिक सिंड्रोम और मोटापे का खतरा बढ़ता है। ये दोनों ही कंडीशन हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, खराब कोलेस्ट्रॉल आदि के लिए जिम्मेदार हैं। इससे मेंटल हेल्थ पर भी असर होता है।
ये भी पढ़ें- आलसियों को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, दुनिया में इतने फीसदी लोग अनफिट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
9 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
11 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
12 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
14 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
18 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines