Typhoid Fever Home Remedies: टाइफाइड बुखार किसी को भी होना नॉर्मल बात है। इससे कोई भी प्रभावित हो सकता है। यह बीमारी साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया (Salmonella Typhi) की वजह से होता है। इस बुखार में पीड़ित का टेंपरेचर इतना हाई हो जाता है कि इसे क्रोनिक फीवर के नाम से भी जाना जाता है। अगर टाइम रहते इसका उपचार न किया जाए, तो मरीज की जान भी जा सकती है, लेकिन इससे पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि टाइफाइड होता कैसे है?
टाइफाइड खराब/दूषित पानी या खाने का सेवन करने से होता है। ऐसे में आप अगर किसी बाहर जगह जाकर कुछ खा रहे हैं या पी रहे हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जहां से कुछ खा पी रहे हैं, वो बिल्कुल साफ हो।
बात करें टाइफाइड से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर के यहां जाकर खूब पैसा खर्च करते हैं और कई तरह की मेडिसिन भी खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी घरेलू नुस्खे अपनाएं हैं? तो चलिए इन आसान से घरेलू नुस्खों के बारे में जानें-
टाइफाइड बुखार के इलाज के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आप अपना सकते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि आप डॉक्टर से सलाह करें..
अदरक का रस
अदरक का ताजा रस निकालकर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे पीने से बुखार में राहत मिलती है।
तुलसी का काढ़ा
तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार करें। इस काढ़े को पीने से बुखार और दर्द में लाभ मिलता है। आप इसका सेवन सुबह-शाम पी सकते हैं।
अजवायन
अजवायन को भूनकर पीस लें और इसे दूध में मिलाकर पीने से बुखार में लाभ होता है और शरीर में आने वाली कमजोरी दूर होती है।
नारियल पानी
नारियल पानी में थोड़ा सा नमक और चीनी मिलाकर पीने से ऊर्जा का स्तर बना रहता है और बुखार में राहत मिलती है।
केला
केले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो शरीर में तरल पदार्थों के सोखने को बढ़ावा देता है और पोटेशियम होने के कारण केले इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में भी मदद करते हैं।
यह नुस्खे केवल बुखार को कम करने और लक्षणों में राहत प्रदान करने के लिए हैं। टाइफाइड का सही इलाज केवल डॉक्टर द्वारा ही हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी दिए गए दवाओं और सलाहों का पूरा पालन करें।
ये भी पढ़ें- सुबह उठकर कितना पानी पीना चाहिए?
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
11 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
17 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
19 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
21 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
22 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines