Digestion से लेकर हाई BP कंट्रोल तक, सर्दियों में शलजम खाने के गजब के 5 फायदे

Turnips Benefits In Winter: शलजम में पाए जाने वाले विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण कई बीमारियों से बचाव करते हैं। सर्दियों में इस सब्जी को डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, जानिए।

Turnip benefits in winter in india Turnip benefits in winter in hindi Turnip benefits in winter for skin Green turnip benefits in winter turnip season in india turnip side effects shalgam benefits for skin

Image Credit: Freepik

Turnips Benefits In Winter: सर्दियों में कई तरह की हरी सब्जियां बाजार में मिलती हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं। इन्हीं में से एक है शलजम, जो मौसमी बीमारियों से बचाव करने में कारगार है। इसके सेवन से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। शलजम को खाने में कई तरीकों से शामिल करते हैं सकते है, जैसे- सलाद के रूप में खा सकते हैं, शलजम का जूस भी पी सकते हैं। इसकी सब्जी भी काफी टेस्टी होती है। अब आपको सर्दियों में शलजम खाने के फायदे के बारे में बता देते हैं।

विज्ञापन

हाई बीपी मरीजों के लिए फायदेमंद

शलजम की सब्जी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें नाइट्रेट्स पाया जाता है, जो हमारी हेल्थ को कई तरह से लाभ करता है। यह हाई बीपी को नॉर्मल करने में कारगर है। शलजम खून में प्लेटलेट्स को एक साथ चिपकने से भी रोकता है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel   

news 24 Whtasapp Channel

शलजम का जूस कैसे फायदा करता है, देखें इस Video में-

विज्ञापन

आंखों के लिए फायदेमंद

शलजम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती हैं और मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी परेशानियों से निजात मिलता है।

विज्ञापन

वजन कम करने में कारगर

शलजम को वजन कम करने के लिए डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में हेल्प मिलती है। इसमें मौजूद लिपिड बॉडी में जमा फैट को कम करता है।

शलजम खाने के फायदे, देखें इस Video में- 

विज्ञापन

पाचन के लिए लाभदायक

शलजम फाइबर से भरपूर है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज से राहत पा सकते हैं। इसके सेवन से पेट भी लंबे टाइम तक भरा रहता है।

हेल्दी हार्ट को बढ़ावा मिलता है

शलजम में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल भी बढ़ता है।

विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गुणकारी 

शलजम विटामिन बी9 का समृद्ध सोर्स है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी है। यह मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी लाभदायक है। अगर आप मां बनने वाली हैं, तो अपनी डाइट में शलजम को जरूर शामिल करें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ