Tulsi Benefits in Winter: भारत के हर घर में तुलसी का पौधा होता है और यह भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व भी रखता हैं। तुलसी को लोग एक औषधी के रूप में भी यूज करते हैं और यह कई गंभीर बीमारियों के लिए बेहतर औषधी भी मानी जाती है।
तुलसी जितनी आध्यात्मिक रूप से उपयोगी मानी जाती है, उतना ही महत्व इसका आयुर्वेद में भी है। पहले समय में लोग इसे जड़ी-बूटी के लिए उपयोग करते थे और यह शरीर को कई फायदे देती है।
तुलसी बहुत गुणकारी होती है और इसमें एंटीफंगल, एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुणों भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन आज भी कुछ लोग इसके फायदों से अनजान हैं।
दिनचर्या में तुलसी करें शामिल
सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में तुलसी का उपयोग होता है। कुछ लोग चाय, काढा, इसके पत्तों को खाना कई तरीकों से इसका सेवन करते हैं, जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
इसके साथ ही अगर आप इसे अपने दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरीके से आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
ऐसे करें तुलसी का सेवन
तुलसी की चाय पिएं
आजकल बहुत से लोगों को चाय पीना बहुत पसंद आता है, तो जो लोग चाय को बढ़े चाव से पीते हैं, उन्हें अपनी चाय में तुलसी को पकाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी चाय का स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपको कई तरह के फायदे भी मिलेंगे। साथ ही इससे आपको सांसों से संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे।
तुलसी का रस देगा फायदा
जब भी आप जूस बनाके हैं, तो उसमें मुट्ठी भर तुलसी के पत्तों को मिला लें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से ना केवल आपके जूस का स्वाद बढेगा बल्कि आप हेल्दी भी रहते हैं।
तुलसी के पत्तों को चबाएं
अगर आप भी शरीर से जुड़ी परेशानियों से राहत पाना चाहते हैं, तो आप भी मुट्ठी भर तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर चमत्कारिक प्रभाव होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
तुलसी के जल का करें सेवन
कुछ लोगों को चाय पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में आप तुलसी के पानी को पी सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में एक गिलास से थोड़ा ज्यादा पानी लेना होगा और उसमें एक मुट्ठी तुलसी के पत्ते डालकर उसे पकाना होगा। इसके बाद आप दिन में एक या दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।
मिलेंगे ये अचूक फायदें
रक्तचाप होगा कम
आज भी कुछ लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, जिससे रोगी को बहुत पीड़ा होती है। इसके लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर में सूजन और रक्तचाप को होगा।
सर्दी-खांसी, बुखार में फायदेमंद
सर्दियों में लोगों को बुखार, खांसी-जुकाम बहुत आम सी बात होती है। इसके लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते है, जो आपको राहत देगी। तुलसी में यूजेनॉल होता है, जो सर्दी, खांसी, बुखार को कम करता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।.
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
8 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
12 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
14 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
16 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines