Tuberculosis Symptoms: कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है फेफड़ों की ये बीमारी! जानें शुरुआती संकेत

Tuberculosis Symptoms: टीबी एक खतरनाक संक्रामक बीमारी है जिससे हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसे कोविड से भी ज्यादा खतरनाक बताया जाता है। पूरी दुनिया में अपने देश के अंदर ही इस बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज पाए जाते हैं।

Tuberculosis

Tuberculosis Symptoms: टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस एक घातक बीमारी है। यह बीमारी मायोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नाम के बैक्टीरिया की वजह से होती है। हालांकि, यह बीमारी भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित है, लेकिन फिर भी लोग इसे घातक या गंभीर नहीं समझते हैं। मगर हम आपको बता दें कि यह टीबी कोविड-19 से भी ज्यादा घातक है। इसमें इंसान के शरीर के लंग्स पर असर पड़ता है। हर साल देश में लाखों लोग इससे अपनी जान गंवा देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टीबी के मरीजों में नौजवानों की लिस्ट भी ऊपर है। WHO की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में अब भी लगभग 26% लोग टीबी की बीमारी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन

WHO की नई रिपोर्ट क्या कहती है?

इस रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस, पाकिस्तान और भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज हैं, जिनमें भारत सबसे ऊपर है। सबसे अधिक मरीज अपने देश में ही है। यह बीमारी वर्ल्ड वाइड लेवल पर 55% पुरुषों में, 33% महिलाओं और 12% बच्चों और युवाओं में पाई जाती है। हालांकि, भारत ने 2025 तक टीबी को देश से पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

कैसे होता है टीबी?

यह बीमारी संक्रामक और फैलने वाली है। इसमें मायोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के जीवाणु के संपर्क में आने से इंसान संक्रमित होता है। यह जीवाणु सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं और फिर आपके फेफड़ों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। वहीं, संक्रमित व्यक्ति छिंकते हुए या खांसते हुए दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

टीबी के शुरुआती संकेत

  • खांसी- इसके साथ खून और बलगम आना टीबी का संकेत है। यह टीबी का सबसे आम और जल्दी समझा जाने वाला लक्षण है।
  • छाती में दर्द महसूस करना।
  • सांस लेने या खांसने में सीने में दर्द होना।
  • बुखार आना या ठंड लगना।
  • रात को पसीना आना भी एक संकेत है।
  • वजन कम होना और खाने की इच्छा में कमी होना।
  • अत्यधिक थकान होना।

टीबी का इलाज

टीबी का इलाज संभव है। यदि समय रहते इलाज शुरू करवाया जाए तो आप बच सकते हैं। 3 सप्ताह से ज्यादा खांसी होने पर आपको टीबी की जांच जरूर करवानी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ