Weather diseases: जैसे-जैसे विंटर सीजन की शुरूआत होने लगती है वैसे-वैसे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बदलते मौसम में डेंगू एक आम बीमारी है। लेकिन ऐसा अक्सर सर्दी के मौसम में सेहत को लेकर लापरवाही बरतने की वजह से होता है। इससे आप बुखार, सर्दी, खांसी और जोड़ों में दर्द की समस्या के शिकार हो सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको बदलते मौसम में बीमारियों की चपेट में आने से बचने के कुछ आसान से टिप्स लेकर आए हैं। जिसको अगर आप अपनाते हैं तो इससे आपक बदलते मौसम के दौरान सेहतमंद बने रहेंगे, तो चलिए जानते हैं हल्की ठंड में बीमारियों से बचने के आसान तरीके-
एक्सरसाइज न करना
सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुन न के बराबर हो जाती है क्योंकि ठंड की वजह से लोग रजाई में आराम करना ही पसंद करते हैं। लेकिन ठंड के दिनों में व्यायाम न करने से आपके जोड़ों में जकड़न हो सकती है। ऐसे में आप सर्दियों में व्यायाम या करीब 40 से 50 मिनट तक वॉक जरूर करें।
शरीर की सफाई न करना
सर्दी के मौसम में लोगों को नाने में बहुत आलस आता है। लेकिन अगर आप रोजाना अपने शरीर की सफाई नहीं करते हैं तो इससे आप डेंगू, कोविड, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि इससे आपके शरीर में बैड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है जिससे आप बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
हाथ-पैरों को कवर न करना
अगर आप बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाए रखना चाहते हैं तो इससे आप अपने शरीर को गर्म रखने के लिए पूरे शरीर के साथ हाथ और पैरों को जरूर कवर करें क्योंकि ऐसा न करने पर आप ठंडी हवाओं के शिकार होकर बीमार हो सकते हैं।
पर्याप्त पानी न पीना
सर्दियों के मौसम में ठंड के दिनों में प्यास बहुत कम लगती है। जिसकी वजह से आप पानी कम पीते हैं लेकिन इससे आपके कई तरह की हेल्थ समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
अधिक सोना
विंटर सीजन में आपको ज्यादा से ज्यादा सोने का मन करता है। लेकिन ज्यादा सोने से आप क्रोनिक बीमारियां जैसे डायबिटीज, मोटापा या हार्ट रोग का शिकार हो सकता है। अधिक सोने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी भी नहीं रहती और आपका काम करने में भी मन नहीं लगता। इससे आप तनाव की चपेट में भी आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
17 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
23 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines