गले की खराश भी हो सकती है कैंसर, इग्नोर न करें ये संकेत!
Edited By Deepti Sharma

Tonsil cancer
Edited By Deepti Sharma

Tonsil cancer
Tonsil Cancer: बदलते मौसम में गले में खराश, खांसी होना सामान्य बात है। ज्यादातर सर्दियों में यह परेशानी देखने को मिल सकती है। अक्सर लोग इसे आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये बिलकुल ठीक बात नहीं है। कभी-कभी हल्के लक्षणों को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। लगातार गले में हो रही खराश का लक्षण टॉन्सिल कैंसर का संकेत हो सकता है, तो भूलकर भी अनदेखा करना आपके लिए गंभीर हो सकता है।
टॉन्सिल गले का अहम हिस्सा है और ये गले के दोनों तरफ मौजूद होता है। मुंह और नाक के रास्ते हमारी बॉडी में आने वाले बैक्टीरिया से बचाव करते हैं और कई तरह के संक्रमण से भी बचाते हैं। टॉन्सिल्स की सेल्स में असामान्य तरीके से बढ़ने के कारण टॉन्सिल कैंसर होता है। आपको टॉन्सिल कैंसर के बारे में सबकुछ जानना चाहिए, ताकि आप इस गंभीर बीमारी से बच सकें।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: महिलाएं इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!
टॉन्सिल कैंसर का जितनी जल्दी पता चलता है उतनी ही जल्दी इसका इलाज करना आसान होता है। टॉन्सिल कैंसर में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और टार्गेटेड थेरेपी के ऑप्शन होते हैं। टॉन्सिल कैंसर जब तक शरीर के अन्य अंगों में न पहुंचा हो, तो सर्जरी हो सकती है। लेकिन अगर शरीर के अंगों को चपेट में लेने लगें तो कीमोथेरेपी का प्रयोग करना जरूरी हो जाता है। अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखें तो जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से मिलना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: