Tongue Signs Of Health Problems: हम सभी सुबह उठकर शीशे में अपना फेस देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपनी जीभ को ध्यान से देखा है? नहीं न, तो जरा इन बातों पर भी ध्यान देना शुरू कर दें। असल में जब हमारा शरीर बीमार होने लगता है तो सबसे पहले हमारी जीभ (Tongue) स्वाद खोने लगती है और अचानक आपको बदलाव दिखने लगते हैं। अगर समय रहते आप इन बदलावों की पहचान समय से करते हैं, तो आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार होने से पहले उसकी रोकथाम कर सकते हैं।
डॉक्टर भी किसी बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए सबसे पहले आपकी जीभ को देखते हैं और बाद बाकी टेस्ट के लिए बोलते हैं। चलिए आज जीभ के रंग और आकार से भी आप पता लगा सकते हैं कि किसी बीमारी से ग्रस्त तो नहीं। ताकि पहली स्टेज में ही समस्या को खत्म किया जा सके।
नीली जीभ है तो गॉल ब्लैडर में समस्या
अगर आपकी जीभ हल्की नीली दिख रही है तो ये समस्या आपकी पित्त की थैली में पथरी का संकेत दे सकती है।
जीभ पर सफेद छाले होना
जीभ पर सफेद छाले दिख रहे हैं तो यह पेट की गड़बड़ी का संकेत देते हैं। पाचन में समस्या होने पर जीभ पर लाल, सफेद छाले हो जाते हैं।
जीभ पीली दिखना
अगर आपकी जीभ पर सफेद रंग की हल्की सी लेयर है और बाद में ये लेयर पीले कलर की दिखे तो ये यीस्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
जीभ का मुलायम होना
अगर जीभ का रंग गहरा लाल हो रहा है और मुलायम भी महसूस होती है तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।
जीभ का गहरा लाल रंग होना
यह एक तरह से इन्फेक्शन का लक्षण होता है, जो कई बार लाल बुखार के कारण जीभ लाल हो सकती है। वहीं, अगर हल्की सफेद है तो यह एनीमिया का शुरूआती लक्षण हो सकता है।
जीभ का ज्यादा चिकना होना
जीभ हल्की सी खुरदरी रहती है और अगर एकदम चिकनी हो जाए तो यह विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है।
जीभ पर छाले होना
कई बार जीभ पर होने वाले छाले भी पेट की समस्या से जुड़े होते हैं।
जीभ का साइज मोटा होना
अगर आपकी जीभ नॉर्मल से ज्यादा मोटी दिखती है तो ये संकेत फैटी लिवर की प्रॉब्लम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- पंकज उधास की लंबी बीमारी कहीं कैंसर तो नहीं? जानें बीमारी के लक्षण और प्रकार
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
24 mins agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
5 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
7 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
8 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines